Chaibasa : नक्सलियों ने कदम-कदम पर बम बिछा रखे है। उन्होंने आम जनता को घर से निकलने से पहले चेताया है। काेल्हान के चाईबासा में नक्सलियों ने कर्फ्यू का ऐलान किया है। यह कर्फ्यू कुइड़ा चौक से नरसंडा तक 34 किमी क्षेत्र में लगाया गया है। यहां शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक गांव से निकलना मना है। गांव में मानकी-मुंडा (ग्राम प्रधान), डाकुवा और ग्रामीणाें में पर्चा बांटकर यह ऐलान किया गया है। जिसमें कहा गया है कि रात-भर गांव से बाहर न जाएं। जंगल-पहाड़ की ओर ताे भूलकर भी कदम न रखें, क्याेंकि यहां कदम-कदम पर बम बिछाए हुए है। गाड़ी लेकर चलें ताे हाॅर्न बजाते रहें।
राज्य में एक बार फिर से नक्सली अपनी पैठ ज़माने में जुटे हुए हैं. जिन नक्सलियों का पिछले @BJP4Jharkhand की सरकार में लगभग शांत कर दिया गया था.
अब वही नक्सली कोल्हान के कुइड़ा से नरसंडा तक कर्फ्यू घोषित कर लोगों में दहशत बनाये हुए हैं, स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि इलाके में कदम कदम— Babulal Marandi (@yourBabulal) January 18, 2023
दरअसल इस इलाके में एक करोड़ रुपए के 4 इनामी नक्सलियों गिरिडीह के मिसिर बेसरा उर्फ प्रधान व पतिराम मांझी उर्फ अनल, पश्चिम बंगाल का असीम मंडल उर्फ आकाश और बिहार के प्रमोद मिश्रा उर्फ वन बिहारी और उनका दस्ते के छिपे होने की खबर है। सुरक्षा बलों से बचने के लिए नक्सलियों ने इस इलाके में पगडंडी और रास्तों में 300 से ज्यादा बम लगा रखे हैं। बम की चपेट में आकर अब तक दो लोग जान गंवा चुके हैं।
इसे भी पढ़ें : Ukraine Helicopter Crash : हेलिकॉप्टर क्रैश, गृह मंत्री नहीं रहे…
इसे भी पढ़ें : तूफानी दोहरे शतक से शुभमन गिल ने मचाया धमाल, तोड़े कई दिग्गजों के रिकॉर्ड
इसे भी पढ़ें :जवान लड़का मेट्रो ट्रेन के सामने कू*दा, CCTV में कैद हुई घटना
इसे भी पढ़ें :BREAKING : हजारीबाग में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारी इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :Mid Day Meal Scam : संजय तिवारी के खिलाफ केस दर्ज…
इसे भी पढ़ें :जेपी नड्डा ही रहेंगे भाजपा अध्यक्ष, कार्यकाल बढ़ा
इसे भी पढ़ें :Nepal Plane Crash : 16 साल बाद पति के जैसी मिली दर्दनाक मौ*त… देखें
इसे भी पढ़ें : रांची के चर्च कॉम्प्लेक्स में अचानक चीखने-चिल्लाने लगे लोग… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सालों से गैर-कानूनी तरीके से चले आ रहे अभ्रक उद्योग पर लगेगा विराम
इसे भी पढ़ें : T20 @Ranchi : Online टिकट खरीदने के बाद नहीं लगना पड़ेगा लाइन में… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : PLFI ने भेजी चिट्ठी, मांगे 1 करोड़… दहशत








