GARHWA : जैप जवान की पत्नी की हत्या का मुख्य आरोपी उसका पति ही निकला। रंका पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या मंगलवार की रात को की गई थी। महिला के गांव के ही किसी अन्य के साथ अवैध संबंध के संदेह के कारण पति ने उसकी हत्या कर दी थी । हत्या में प्रयुक्त खून लगे भाले को पुलिस ने जब्त कर लिया है। सैमसंग का मोबाइल एवं बाइक को भी जब्त किया गया है।
खून से लथपथ शव
इस संबंध में रंका के एसडीपीओ सुदर्शन कुमार आस्तिक ने प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी। बताया कि बुधवार को करीब 1:00 बजे इस घटना की जानकारी मोबाइल द्वारा उन्हें प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होने के साथ ही घटनास्थल पर जाकर देखा तो पाया कि 32 साल की ममता देवी का खून से लथपथ शव उसके घर में अर्धनग्न अवस्था में पड़ा हुआ है। उसके सीने पर एवं गर्दन में नुकीले हथियार से घोंपने का जख्म का निशान पाया।

शक के आधार पर पति से पूछताछ
एसडीपीओ ने बताया कि शक के आधार पर छानबीन के क्रम में मृतका के पति चंद्रिका सिंह से पूछताछ की गई। कड़ाई से पूछताछ करने के बाद चंद्रिका ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपनी पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार जैप जवान को डॉक्टरी जांच करा कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
इसे भी पढ़ें :India Post GDS Recruitment 2021: 10 वीं पास जल्द करें आवेदन, बिना परीक्षा होगी बहाली
इसे भी पढ़ें :BREAKING : पटाखा फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट, 4 की मौत, कई घायल
इसे भी पढ़ें :SSC MTS परीक्षा 2021 नॉर्थ रीजन के कॉल लेटर जारी
इसे भी पढ़ें :Railway में अप्रेंटिस के 3366 पदों पर होगी बहाली, जानिए कब तक करना है अप्लाई
इसे भी पढ़ें :IBPS में फैकल्टी, रिसर्च और आईटी के लिए होगी बहाली, जानिए कब तक करना है अप्लाई
इसे भी पढ़ें :खेत से गोभी तोड़ो और 60 लाख सालाना कमाओ… निकली वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई
इसे भी पढ़ें :HPL में 255 पदों पर होगी बहाली, जानें कब तक करना है अप्लाई
इसे भी पढ़ें :भारतीय स्टेट बैंक में 606 पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
इसे भी पढ़ें :CBSE Result 2021: कक्षा 12वीं की विशेष परीक्षा का Result जारी, ऐसे देखें अपना रिजल्ट








