Kohramlive desk : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्नसल सेलेक्शन (IBPS) ने फैकल्टी, रिसर्च और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के लिए बहाली होनी है। विभागीय स्तर पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन कल 01 अक्टूबर 2021 से शुरू होंगे। आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर कैंडिडेट्स ऑनलाइन आवेदन 14 अक्टूबर तक कर सकते हैं। ऑनलाइन एग्जाम अक्टूबर या नवंबर हो सकते हैं।
IBPS: इन पदों पर होगी होगी बहाली
एसोसिएट प्रोफेसर, फैकल्टी रिसर्च एसोसिएट, रिसर्च एसोसिएट, हिंदी ऑफिसर,
आईटी इंजीनियर्स (डेटा सेंटर), आईटी डेटाबेस प्रशासक और सॉफ्टवेयर डेवलपर्स।
IBPS: एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में 55% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन या मास्टर डिग्री होने के साथ अनुभव भी जरूरी है। आईटी इंजीनियर्स, आईटी डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटिव और सॉफ्टवेयर डेवलपर्स व टेस्टर्स पोस्ट के लिए कंप्यूटर साइंस या आईटी में बीई, बीटेक से लेकर एमसीए, एमएससी (आईटी) या एसससी (कंप्यूटर साइंस) डिग्री प्राप्त कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। विभन्नि पदों के लिए उम्मीदवारों की एज लिमिट इस प्रकार है-
एसोसिएट प्रोफेसर – 35 से 45 वर्ष,
फैकल्टी रिसर्च एसोसिएट – 27 से 40 वर्ष, रिसर्च एसोसिएट और हिंदी ऑफिसर – 21 से 30 वर्ष, आईटी इंजीनियर्स (डेटा सेंटर) और आईटी डेटाबेस प्रशासक और सॉफ्टवेयर डेवलपर्स, टेस्ट्स (फ्रंटेंड, बैकएंड) – 21 से 35 वर्ष।
इतनी मिलेगी मासिक सैलरी
एसोसिएट प्रोफेसर – 1,66,541 रुपये, फैकल्टी रिसर्च एसोसिएट – 98,651 रुपये, रिसर्च एसोसिएट – 74,203 रुपये, हिंदी ऑफिसर – 74,203 रुपये, आईटी इंजीनियर्स (डेटा सेंटर) – 59,478 रुपये, आईटी डेटाबेस प्रशासक – 59,478 रुपये
सॉफ्टवेयर डेवलपर्स और टेस्ट्स (फ्रंटेंड, बैकएंड) – 59,478 रुपये, प्रतिमाह वेतन के साथ लागू भत्तों का लाभ भी मिलेगा।
Read More :Manish Gupta Murder Case : वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, DM-SSP कहते दिख रहे ये बात…
Read More: BREAKING : कोयला व्यवसायी बबलू सागर मुंडा पर जानलेवा हमला
Read More: कबाड़ हो जाएंगे ये स्मार्टफोन्स! नहीं चलेगा Gmail, YouTube समेत Google का कोई भी ऐप
Read More: बदल जाएगा डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट का तरीका, जानें
Read More : बिजली विभाग के इस कर्मचारी ने मांगी थी घूस, चढ़ा ACB के हत्थे
Read More :Manish Gupta Murder Case : वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, DM-SSP कहते दिख रहे ये बात…
Read More : यूट्यूब देख कर रही थी गर्भपात, हालत बिगड़ी और खुल गया राज…












