kohramlive desk : जम्मू कश्मीर पोस्टल सर्किल में ग्रामीण डाक सेवक के 266 पदों पर भर्ती निकाली गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2021 है। इच्छुक उम्मीदवार appost.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। मेरिट 10वीं में प्राप्ताकों के आधार पर बनेगी। अगर किसी उम्मीदवार के पास हायर क्वालिफिकेशन है, तो यह कोई मायने नहीं रखेगा। सिर्फ 10वीं के मार्क्स ही चयन का आधार बनेंगे। ग्रामीण डाक सेवक की इस भर्ती के तहत ब्रांच पोस्टमास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर, डाक सेवक पद भरे जाएंगे।
आयु
18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष। आयु की गणना 30 सितंबर 2021 से की जाएगी।
अधिकतम आयुसीमा में अनुसूचित जाति को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन साल और दिव्यांगों को 10 साल की छूट प्रदान की जाएगी।
Educational Qualifications
- मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से दसवीं कक्षा में उत्तीर्ण हो। 10वीं में मैथ्स, स्थानीय भाषा और अंग्रेजी में पास होना जरूरी। 10वीं तक स्थानीय भाषा (हिन्दी, उर्दू) पढ़ी होना भी जरूरी है।
- अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता से अधिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को किसी तरह की वरीयता प्राप्त नहीं होगी।
technical qualification
- मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से स्थान से 60 दिनों का बेसिक कंप्यूटर ट्रेनिंग सर्टिफिकेट प्राप्त हो।
- जिन अभ्यर्थियों ने कक्षा दसवीं या बारहवीं या उच्च कक्षा में कंप्यूटर एक विषय के रूप में पढ़ा है, उन्हें कंप्यूटर की बेसिक जानकारी के सर्टिफिकेट से छूट प्राप्त होगी।
वेतन (पद के अनुसार)
- बीपीएम के लिए 12,000 रुपये से 14,500 रुपये।
- जीडीएस/एबीपीएम के लिए 10,000 रुपये से 12,000 रुपये।
शुल्क
- जनरल, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस – 100 रुपये
- एससी, एसटी, दिव्यांग – कोई फीस नहीं।
Selection Process
उम्मीदवारों के ऑनलाइन जमा आवेदनों के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर चयन किया जाएगा।
उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को किसी प्रकार की प्राथमिकता नहीं मिलेगी। अंतिम चयन 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा।
यदि आवेदक ने प्राथमिकता के तौर पर पांच पदों का चुनाव किया है और मेरिट के आधार पर उसका एक से अधिक पदों के लिए चयन हो जाता है, तो उसे एक ही पद के लिए चयनित किया जाएगा।
इच्छुक उम्मीदवार appost.in या appost.in/gdsonline पर जाकर विस्तृत नोटिफिकेशन देख सकते हैं
इसे भी पढ़ें :सास, ससुर और बहू को बेरहमी से काट डाला, हत्या की वजह सुन पुलिस हैरान
इसे भी पढ़ें :सड़क पर उतरे आदिवासी संगठन के सैंकड़ों लोग, इसका कर रहे विरोध
इसे भी पढ़ें :पंचायत चुनाव: वोटिंग के दौरान बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने की हवाई फायरिंग
इसे भी पढ़ें :Serial Blast: तालिबानी काफिलों पर हमला, 3 की मौत, 20 घायल
इसे भी पढ़ें :Primary Teacher : 9354 पदों पर होगी बहाली, ऐसे करें अप्लाई
इसे भी पढ़ें :JNVST Result 2021: जवाहर नवोदय विद्यालय ने जारी किए कक्षा 6 के Selection Test के रिजल्ट















