Ranchi : झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले मामले में अभी और दिन जेल में ही काटने होंगे। आज फिर पीएमएलए कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 13 जून तक के लिए बढ़ा दी है। गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हेमंत सोरेन और उनके साथ आठ लोगों की पेशी हुई। इनमें बड़गाईं अंचल के पूर्व उप निरीक्षक भानु प्रसाद, JMM नेता अंतु तिर्की, मो सद्दाम, मो अफसर अली, विपिन सिंह, प्रियरंजन सहाय और इरशाद अख्तर शामिल हैं। मामले की अगली सुनवाई 14 दिन बाद होगी। वहीं हेमंत सोरेन ने जमानत याचिका के लिए हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की है। इस पर हाई कोर्ट ने ED को आगामी 10 जून तक जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। यहां याद दिला दें कि बीते 31 जनवरी को हेमंत सोरेन को अरेस्ट किया गया था। तब से वे जेल में है।
इसे भी पढ़ें :स्ट्रांग रूम के अंदर-बाहर कड़ा पहरा, थ्री लेयर सिक्योरिटी… जानें
इसे भी पढ़ें :तेजस्वी यादव ने BJP पर बोला हमला… जानें क्या
इसे भी पढ़ें :डूबने से दो मासूमों के निकल गये प्राण… जानें
इसे भी पढ़ें :ड्यूटी के दौरान दारोगा की मौ*त…
इसे भी पढ़ें :सुनीता केजरीवाल की बढ़ सकती है मुसीबत… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :रेपिस्टों का कुछ नहीं बिगड़ा, शर्म से झुक गया सबका माथा
इसे भी पढ़ें :गिरफ्तार पांच महिलाओं की बातें सुन ठनक गया पुलिस का माथा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :भाजपा प्रत्याशी के काफिले की गाड़ी ने तीन को रौंदा, मचा बवाल…











