RANCHI : झारखंड में खुशनसीबी का गुल खिला है। युवा और जांबाज सीएम हेमंत सोरेन सरकार करीब 10 हजार युवाओं को एक साथ नियुकि्त पत्र देने वाली है। झारखंड सरकार की तरफ 16 जुलाई को रांची के मोरहाबादी मैदान में रोजगार मेला लगाया जायेगा। इसी मेले में बड़ी तादाद में युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
झारखंड के श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने मीडिया से कहा कि विभिन्न कंपनियों में झारखंड के युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए राज्य सरकार रोजगार मेला का आयोजन कर रही है। इस रोजगार मेला में शैक्षणिक योग्यता के आधार पर नौकरी और उसी के अनुसार वेतन दिया जाएगा। देश के दूसरे राज्यों के कंपनियों में भी नौकरी दी जायेगी। मंत्री भोक्ता ने कहा कि 40 हजार रुपये के वेतन के लिये 75 प्रतिशत स्थानीय को रोजगार मिलेगा। रोजगार मेला में विभिन्न विभागों के आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इसमें कल्याण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, कौशल विकास, आइटी, नगर विकास विभाग का भी सहयोग लिया जाएगा।
काबलियत के आधार पर मिलेगी नौकरी
हेमंत सोरेन सरकार की तरफ से झारखंड के हर जिले में रोजगार मेला लगाया जा रहा है। बेरोजगार युवा-युवतियों को उनकी काबिलियत और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर ही नौकरी दी जाएगी। हेमंत सरकार की इस पहल की खूब वाहवाही की जा रही है।
इसे भी पढ़ें : Sawan 2022 : बाबा धाम में गर्भ गृह में एंट्री पर बैन, कैसे होगा जलाभिषेक… जानिये यहां
इसे भी पढ़ें : आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, चांद को टकटकी लगाए देखते रहे लोग
इसे भी पढ़ें : भैंसुर मेरा सुहाग उजाड़ डाला : ज्योति || इल्जाम गलत और झूठा, सच चौंका देगा : भैंसुर… देखें CCTV
इसे भी पढ़ें : झारखंड में 8 IPS इधर से उधर, किशोर कौशल बने रांची के नये SSP
इसे भी पढ़ें : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को फ्री में लगेगी बूस्टर डोज








