पलामू : दो बच्चों के बाप का दिल एक 13 वर्षीय नाबालिग पर आ गया। उसने बहला-फुसलाकर उसे अपने झांसे में लिया। फिर उसे लेकर फरार हो गया। जैसे ही पुलिस के कानों तक यह खबर पहुंची, पुलिस चौकन्ना हो गई और आरोपी की तलाश में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद छतरपुर पुलिस ने छतरपुर के ही खेंद्रा गांव के पास से उसे धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इसे भी पढ़ें : बच्चा दिनभर सोने लगे और बदलने लगे उसका रंग, तो…
वहीं नाबालिक का मेडिकल जांच और कोर्ट में बयान दर्ज करवाने की प्रक्रिया चल रही है। जानकारी के अनुसार दोनों के बीच 1 साल से प्रेम संबंध चल रहा था। उसने लड़की को झांसे में लेकर अपनी बातों में फंसाया और फिर अक्सर उसके घर आने जाने लगा। जरूरत पड़ने पर उसके परिजनों की मदद भी करता था। इसी दौरान एक दिन मौका पाकर वह नाबालिग को लेकर फरार हो गया। परिजनों ने इसकी सूचना छतरपुर थाना को दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को धर दबोचा। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसकी पत्नी, बच्चों और परिजनों का बुरा हाल है।
इसे भी पढ़ें : आपत्तिजनक स्थिति में धराए प्रेमी जोड़े, लोगों ने ऐसे करा दी शादी…(VIDEO)














