Dhanbad : प्रेमी जोड़े पर इश्क का बुखार ऐसा चढ़ा कि रोड में ही इश्क फरमाने लगे। मगर दोनों का यूं इश्क फरमाना आसपास के लोगों को नागवार गुजारा। लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और धनसार पुलिस के हवाले कर दिया। धनसार थाने में दोनों को रातभर रखा गया। सुबह होते ही थाने में हो हंगामा शुरू हो गया। आसपास के लोग दोनों की शादी कराने पर तुल गए। मगर युवक के पिता मानने को तैयार नहीं थे। समाज के दबाव के बाद दोनों के परिजन राजी हुए। फिर प्रेमी-युगल को शादी के बंधन में बांध दिया गया।
इसे भी पढ़ें : महिला थाना प्रभारी श्रीति कुमारी पर गिरी गाज, SSP ने हटाया, ये है आरोप
इसे भी पढ़ें : #MahendraSinghDhoni के घर आया एक और नया मेहमान, बेटी जीवा ऐसे करते दिखी मस्ती
क्या है पूरा मामला
धनबाद के धनसर थाना क्षेत्र के गांधीनगर शिव मंदिर रोड में बीती रात एक प्रेमी युगल को आसपास के लोगों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। काफी हो-हंगामा के बाद लोगों ने दोनों को धनसार थाना के हवाले कर दिया। सुबह होते ही धनसार थाना में आसपास के लोग जमा हो गए। दोनों के पिरजनों को भी बुलाया गया। सभी ने दोनों की शादी कराने की बात कही। मगर युवक धर्मेंद्र साहू के पिता ने शादी से मना कर दिया। समाज के लोगों ने दबाव बनाया। जिसके बाद वे भी शादी को राजी हो गए। फिर पास के ही एक मंदिर में विधि-विधान से दोनों की शादी करवा दी गई। समाजसेवी सोनी सिंह ने बताया कि प्रेमी धर्मेंद्र साहू और प्रेमिका विशाखा गुप्ता में लगभग 2 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसको लेकर गांधीनगर में पहले भी विवाद हो चुका है। दोनों एक-दूसरे से काफी प्यार करते थे। दोनों अक्सर एक-दूसरे से मिलते थे।














