Maharashtra : लगातार तीसरा छक्का लगाते समय युवा क्रिकेटर सागर वाजे को हार्ट अटैक आ गया। कुछ देर तक लोगों को समझ में ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। लगभग 26 साल की उम्र में क्रिकेट के मैदान पर जीवन की डोर टूट जाने की फैली खबर के बाद पालघर के लोग दुखी हैं। दम तोड़ने से पहले सागर अच्छा खेल रहे थे। उसने हार्ट अटैक से पहले लगातार दो गेंदों पर दो छक्के लगाये, लेकिन तीसरा छक्का लगाते समय उसे हार्ट अटैक आ गया और वहीं पिच पर गिर गया। सागर के मैदान पर गिरने के बाद उसके दोस्त उसे तुरंत हॉस्पिटल ले गये। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। उसे बचाया नहीं जा सका। सागर की इस मौत से उसके घर में तहलका मच गया। घरवालों की हालत देख मौके पर मौजूद हर किसी के आंखों में आंसू छलक आये। यह दुखद घटना महाराष्ट्र के पालघर में हुई। इस तरह सागर वाजे भरी जवानी में अपने गांव में क्रिकेट खेलते समय दुनिया को अलविदा कह गया।
इसे भी पढ़ें :मनचाही पोस्टिंग और ठेका मैनेज करा देंगे, ये बोल ले गये हवालात तक…
इसे भी पढ़ें :अजय राय बोले, कोचिंग संस्थानों पर सरकार का नियंत्रण हो…
इसे भी पढ़ें :भीख मांगना हुआ अपराध, भिखारी अरेस्ट…
इसे भी पढ़ें :चैंपियंस ट्रॉफी के लिये टिकटों की बिक्री कल से शुरू… जानें कहां
इसे भी पढ़ें :IG और DSP सहित 6 पुलिसवालों को उम्र कैद की सजा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :आपसी अदावत में मा’रा गया था अभिषेक, क्या बोले रूरल SP… देखें वीडियो











