spot_img
spot_img

“मैं जो कहता हूं, वो करता हूं” सुनते ही पुलिसकर्मियों का आंदोलन स्‍थगित

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन से मिले आश्‍वासन के बाद झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन ने आंदोलन को स्‍थगित करने का निर्णय लिया। एसोसिएशन के सदस्‍यों ने राज्‍य के मुखिया सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात कर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। मौके पर सीएम हेमंत सोरेन से मांगों पर जल्‍द सकारात्‍मक पहल करने का आश्‍वासन मिला। एसोसिएशन ने बताया कि सीएम ने कहा है जवान मेरा अंग। मैं जो क‍हता हूं, वह करता हूं। आपकी मांगों से मैं अवगत हूं। मांगों के निष्‍पादन और 20 दिनों की क्षतिपूर्ति अवकाश पुन: बहाल की जायेगी। इसकी घोषणा जल्‍द होगी।

यहां याद दिला दें कि अपनी मांगों को लेकर राज्‍य के 73 हजार सिपाही और हवलदारों ने बुधवार यानी 9 मार्च से आंदोलन शुरू किया था। पहले चरण में जवान काला बिल्‍ला लगाकर ड्यूटी कर रहे थे। मगर सीएम के आश्‍वासन के बाद आंदोलन को स्‍थगित कर दिया गया।

ये है इनकी मांगें

  • 20 दिनों का क्षतिपूर्ति अवकाश पहले की तरह बहाल करें।
  • पुलिसकर्मियों को मिलने वाले एक माह के अतिरिक्त वेतन में त्रुटि का निदान हो।
  • एसीपी-एमएसीपी से संबंधित आदेश में त्रुटि को सुधारा जाये।
  • सातवें वेतन के अनुसार वर्दी, राशन, धुलाई, विशेष कर्तव्य, आरमोरर, चालक, दुह, राइफल, तकनीकी, शिक्षण व प्रशिक्षण भत्ता लागू हो।
  • जवानों को बेहतर इलाज के लिए मेडिक्लेम की व्यवस्था हो।
  • राज्‍यों में जवानों के आत्‍महत्‍या की बढ़ रही घटना को रोकने के लिए सार्थक पहल हो।
  • उग्रवादी अभियान में लगे जवानों की सुविधा बढ़ाई जाये साथ ही मनोबल बढ़ाया जाये।
  • नए वाहिनी एवं राज्य के कई जिलों में पुलिसकर्मियों का कार्यालय, पारिवारिक आवास भवन व बैरक का निर्माण किया जाये।
  • वर्ष 2004 के बाद बहाल जवानों के लिए पुरानी पेंशन योजना को लागू किया जाये।
  • शिकायत कोषांग, स्थानांतरण समिति, अनुकंपा समिति में पुलिस मेंस एसोसिएशन को सदस्यों रखा जाये।
  • मुसहरी कमेटी के अनुरूप जवानों को आठ घंटे की ड्यूटी व साप्ताहिक अवकाश दिया जाये।
  • केंद्र के अनुरूप झारखंड पुलिस के जवानों के भी दो बच्चे-बच्चियों की पूरी शिक्षा का खर्च दिलाया जाये।
  • शहीद जवानों के आश्रितों को भू-खंड देने के लिए नीति बनाएं। उनके जीवन यापन के लिए गैस एजेंसी-पेट्रोल पंप की पात्रता की अनुशंसा की जाये।
  • कानून व्यवस्था बनाने रखने के दौरान अपनी जान गंवाने वाले सिपाही-हवलदारों को मिले शहीद का दर्जा।

इसे भी पढ़ें :Election Result: यूपी में फिर से योगी, ये दिग्‍गज हारे, देखें…

इसे भी पढ़ें :पंजाब में आप की प्रचंड जीत पर बोले अरविंद केजरीवाल- अब पूरे देश में आएगा…

इसे भी पढ़ें :पंजाब में पहली जीत बीजेपी को, पूर्व सीएम कैप्‍टन हारे, देखें अपडेट…

इसे भी पढ़ें :रूझानों में यूपी, उत्‍तराखंड, मणिपुर और गोवा में कमल, पंजाब में झाड़ू का सफाई अभियान

इसे भी पढ़ें :बिना टॉप के सड़क पर उर्फी जावेद, उड़े लोगों के होश

इसे भी पढ़ें :बिहार में 6421 हेडमास्‍टर की होगी बहाली, जल्द करें आवेदन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...