Hazaribagh(Sunil Sahu) : NTPC केरेडारी ने परियोजना प्रभावित ग्रामों के 10 विद्यालयों में आज खेल सामग्री का वितरण किया। कोरोना के बाद बच्चों का भी बाहर जाकर खेलना कूदना बंद हो गया था। बच्चों को शारीरिक फिटनेस की तरफ लेकर जाने के लिए NTPC ने परियोजना प्रभावित ग्रामीण विद्यालयों में खेल सामग्री मुहैया कराई गई। स्कूल के टीचरों ने इस सरहाना करते हुए कहा कि NTPC के सहयोग से बच्चों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने से बच्चों को पढ़ाई में भी मन लगेगा।

खेल सामग्री वितरण अभियान परियोजना प्रमुख फैज़ तैय्यब के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। मौके पर फैज ने कहा कि बच्चों को प्रतिदिन शारीरिक गतिविधियों के लिए और ज्यादा समय देना चाहिए। स्वस्थ और हेल्दी दिमाग के लिए शरीर का स्वस्थ होना बहुत ही जरूरी है और स्वस्थ शरीर के लिए खानपान के साथ-साथ खुश होना भी जरूरी है। उन्होनें यह भी कहा कि NTPC सदैव बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए कार्य करती रही है और आगे भी करती रहेगी।

इसे भी पढ़ें : माल वसूलने आया TSPC सबजोनल कमांडर धराया… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : सरहुल पर्व को लेकर क्या बोल गये रांची DC और SSP… देखें
इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत ने लॉन्च किया झारनियोजन पोर्टल… जानें फायदा
इसे भी पढ़ें : पति को मारकर पंखा से लटकाने वाली अनीता को उम्रकैद… देखें
इसे भी पढ़ें : एक IAS का तबादला, 2 को अतिरिक्त प्रभार… देखें












