Ranchi : राज्य सरकार ने पूरे झारखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की अवधि को एक सप्ताह और बढ़ाने का निर्णय़ लिया है। अब 29 अप्रैल की सुबह 6 बजे से 6 मई की सुबह 6 बजे तक स्वास्थ्य सुरक्षा सुप्ताह का अनुपालन राज्यवासियों को अनिवार्य रुप से करना होगा। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आज आपदा प्रबन्धन प्राधिकार की बैठक में यह निर्णय लिया गया। अब दुकानें दोपहर दो बजे तक ही खुली रहेंगी, इसे लेकर लोगों को दोपहर 3 बजे तक मूवमेंट करने की इजाजत होगी, इस बैठक में यह अहम फैसला भी लिया गया। राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को आगे बढ़ाने का निर्णय सरकार ने लिया है।
यहां याद दिला दें कि 22 अप्रैल से 29 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक ही स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह लागू किया गया था। अब इसका विस्तार किया गया है।
राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह 6 मई सुबह 6 बजे तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के पूर्व के निर्देश में कुछ परिवर्तन किये गए हैं जिसकी विस्तृत जानकारी शीघ्र जारी की जायेगी।सहयोग करें। घर पर रहें, सुरक्षित रहें। https://t.co/QYb3cRqSFu
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) April 28, 2021
इसे भी पढ़ें : असम में कांपी धरती, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग
इसे भी पढ़ें : रिम्स में पैसा लेकर बेड दिलाने का करते थे वादा, पुलिस ने तीन को दबोचा









