- 30 हजार और 50 हजार में बेड दिलाने का ऑडियो हुआ था वायरल
- सीएम हेमंत सोरेन ने ऑडियो पर कार्रवाई के दिये थे निर्देश
रांची : रिम्स में पैसा लेकर बेड दिलाने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग 30 हजार में जेनरल ऑक्सीजन बेड और 50 हजार में वेंटिलेटर बेड दिलाने का वादा करते थे। आज इससे संबंधित ऑडियो वायरल होने पर सीएम हेमंत सोरेन ने इसमें संज्ञान लिया और अधिकारियों को दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिस प्रशासन एक्टिव हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में तीन लोगों को धर दबोचा। ये तीनों अपने को रिम्स का अधिकृत कर्मचारी बताकर इस आपदा की घड़ी में पीड़ितों से बेड दिलाने के नाम पर पैसे वसूलते थे। गिरफ्तार आरोपियों में एक चाउमीन बेचने वाला बिट्टू कुमार, जोड़ा तालाब निवासी रियाज आलम और पवन कुमार सिंह शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें : धुर्वा में CISF हवलदार के घर से मिले दो शव, इलाके में सनसनी
पवन रिम्स के ट्रामा सेंटर में वार्ड बॉय है। उसने पूछताछ में स्वीकार किया है कि इन लोगों के सहयोग से पैसा लेकर इससे पहले भी मरीजों को बेड उपलब्ध कराया है। मामले में रिम्स के न्यू ट्रामा सेंटर में मजिस्ट्रेट के पद पर पदस्थापित राकेश कुमार यादव ने तीनों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 से 60 एवं अन्य सुसंगत धारा के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज करायी।
इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी की चाची का कोरोना से निधन, 10 दिन से थीं अस्पताल में भर्ती
इसे भी पढ़ें : मीटिंग में ही डीएम ने सरकारी डॉक्टर को करवाया गिरफ्तार, फिर हुआ ये…















