spot_img
spot_img
spot_img

फूड प्वाइजनिंग से बिगड़ी चार बच्चियों की तबीयत, एक ने तोड़ा दम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

LATEHAR : लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के परसाही गांव में पैकेट बंद स्नैक्स खाने से चार बच्चियां बीमार पड़ गईं। इलाज के दौरान रिम्स में सृष्टि कुमारी नामक डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अनिल गंझू की पुत्री सृष्टि कुमारी (डेढ़ वर्ष), आराध्या कुमारी (4 वर्ष) ने शनिवार की शाम को कुरकुरे-रिंग्स खाया। इसके बाद दोनों को नींद आने लगी। परिजनों ने बच्चों को सुला दिया। खुद भी सो गए।

खाने के अगले दिन बिगड़ी हालत

रविवार की सुबह सृष्टि कुमारी की बिगड़ती हालत देख अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए रेफर कर 108 एम्बुलेंस से रिम्स भेजा गया। थोड़ी ही देर बाद आराध्या की हालत बिगड़ी। आनन फानन में उसे भी अस्पताल लाया गया। गंभीर अवस्था उसे भी रांची रिम्स भेजा गया। इलाज के दौरान सृष्टि की मौत हो गई। दूसरी बहन आराध्या जिदंगी और मौत से जंग लड़ रही है।

अगले दिन 2 और बच्चियां पड़ीं बीमार

सोमवार की सुबह उसी गांव के महेंद्र गंझू की पुत्री रितिका कुमारी (5) और श्वेता कुमारी (2) ने सोमवार को गांव के ही दुकान से मिक्चर व रिंग्स कुरकुरे खरीद कर खाईं। इसके साथ ही दोनों बच्चियों की हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में उन्हें चंदवा सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर अवस्था को देखते हुए उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी।

इसे भी पढ़ें : जीजा ने नाबालिग साली के साथ कर दिया बड़का कांड, देखें क्या

इसे भी पढ़ें : घूसखोर सब इंस्पेक्टर को ACB ने दबोचा, देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :किडनैप, रेप और फिर बेरहमी से कत्ल, दिल दहला देगा यह वाक्या

इसे भी पढ़ें :पलामू पहुंचे लालू, इस मामले में कोर्ट ने किया तलब

इसे भी पढ़ें :4 Sub-Inspector इधर से उधर, 2 लाइन हाजिर

इसे भी पढ़ें :PM मोदी ने लॉन्च किया सिक्कों की नई सीरीज, जानें इनकी खासियत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

लातेहार की दो बहनों के साथ पटना में गैंगरेप, न्योता पर गई थी तिलक में…

Latehar : राजधानी पटना के नौबतपुर से इंसानियत को झकझोर...

पुलिस ने छात्राओं को दिये सुरक्षा के मंत्र…

Ranchi : बदलते दौर में अपराध के तौर-तरीके भी...

चतरा के हड़गड़ी जंगल में मुठभेड़, फिर क्या हुआ… जानें

Chatra : चतरा से अगवा कर लिये 6 लोगों...

गढ़वा में सनसनी, तालाब में मिला 13 साल की किशोरी का शव…

Garhwa : गढ़वा थाना क्षेत्र के सुखबाना गांव में...

जमीन के लिये चाचा पर चली गो’ली! भतीजे पर लगा संगीन आरोप…

Palamu : जिले के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में...