Ramgarh : अनुपस्थिति विवरणी ठीक ठाक भेजने के नाम पर 20 हजार रुपये घूस मांगने वाले हेड मास्टर प्रमोद कुमार को एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया। वह उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोला के प्रधानाध्यापक हैं। पारा शिक्षिका बिजो देवी ने हजारीबाग की एसीबी टीम से इस बात की शिकायत की थी। पारा शिक्षिका ने अपने आवेदन में इस बात का जिक्र किया था कि उक्त स्कूल में उनकी नियुक्ति 8 अप्रैल 2003 को हुई है। अनुपस्थिति विवरणी भेजे जाने के बाद ही वेतन मिलता है। यह विवरण गोला और रामगढ़ के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को भेजा जाता है। विवरण भेजने का पावर हेड मास्टर के पास है। इसी वजह से उनसे बतौर घूस 25 हजार रुपये की डिमांड की गई थी। शिक्षिका के आवेदन पर एसीबी की हजारीबाग टीम ने पहले सत्यापन किया। इल्जाम सही लगने पर धावा बोल हेड मास्टर प्रमोद कुमार को 20 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया गया। यह स्कूल रामगढ़ के गोला कुम्हरदगा में है।
इसे भी पढ़ें : याराना हुआ लहूलुहान, देखें क्या बोले SP
इसे भी पढ़ें : 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को पेंशन : सीएम हेमंत
इसे भी पढ़ें : BBNL और BSNL के मर्जर को केंद्र की हरी झंडी, 1.64 लाख करोड़ रुपए के पैकेज की मंजूरी
इसे भी पढ़ें : बड़ा हादसा : यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, मचा कोहराम
इसे भी पढ़ें : जिंदा सांप देख मच गया शोर अस्पताल में… देखें
इसे भी पढ़ें : CIVIL SERVICES की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए सीएम हेमंत का बड़ा ऐलान… देखें क्या
इसे भी पढ़ें : बिहार में राज्य प्रशासनिक सेवा के 38 अधिकारी बनेंगे IAS, मिला प्रमोशन
इसे भी पढ़ें : बच्चों को अब यूनिफॉर्म और बैग के लिए मिलेंगे 1200 रुपये, कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी
इसे भी पढ़ें : OMG! फ्लाइट के खाने में मिला सांप का सिर, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : नींद की गोली खिला बेटी ने कर डाला बड़का कांड… देखें












