Ranchi : राजधानी रांची के धुर्वा इलाके में बेखौफ लंबा हथियार लेकर घूमने वाले सचिंद्र मुंडा उर्फ मरांडी और अरशद अंसारी को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मरांडी धुर्वा थाना क्षेत्र के पिंडारकोम सिठियो और अरशद खलियान मोहल्ला सिठियो का रहनेवाला है। इनके पास से 12 बोर के एक बंदूक बरामद की गई है। हथियार का लाइसेंस मांगने पर वो नहीं दिखा सके। पुलिस सूत्रों के अनुसार रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बाइक पर सवार दो लोग एक लंबा हथियार लेकर सिठियों से रिंगरोड की तरफ जा रहे हैं। मिली इस सूचना पर धुर्वा के थानेदार प्रवीण कुमार को आगे की कार्रवाई करने का आदेश दिया गया। गठित टीम उक्त दोनों को सिठियो ढेला बगीचा के पास धर लिया। टीम में सब इंस्पेक्टर कृष्णा कुमार, सुभाष कुमार महतो, धनंजय कुमार गोप, चंदन शुभम शर्मा, महानंद कुमार, सिपाही मनीष कुमार, परमानंद प्रसाद एवं मो. इलहाक अंसारी शामिल थे।
इसे भी पढ़ें : Mobile Blast: मोबाइल में गेम खेलता बच्चा पहुंच गया हॉस्पिटल, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : “मैं पढ़ना चाहती हूं सीएम सर”, सुनते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने क्या किया… देखें
इसे भी पढ़ें : ED की बड़ी कार्रवाई, CM की उपसचिव सहित कई IAS अधिकारियों की 152 करोड़ की संपत्तियां कुर्क
इसे भी पढ़ें : ईशान के डबल सेंचुरी पर ‘विराट’ भांगड़ा, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ED की बड़ी कार्रवाई, CM की उपसचिव सहित कई IAS अधिकारियों की 152 करोड़ की संपत्तियां कुर्क






