spot_img

खुद को SP बता लड़कियों को विवश करता था वीडियो कॉल करने को… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : डेटिंग ऐप से लड़कियों और महिलाओं का नंबर जुगाड़ कर उन्हें खुद को साइबर SP बताकर शम्स तबरेज फोन करता। चिकनी चुपड़ी बातें और हड़काने में माहिर शम्स तबरेज लड़कियों को उनका न्यूड फोटो और वीडियो वायरल होने की बात कह FIR दर्ज करने की धमकी देता था और फिर उन्हें अपने काबू में कर लेता था, वहीं लड़कियों और महिलाओं को वीडियो कॉल करने को मजबूर कर देता था। इसके बाद अश्लील वीडियो और आपत्तिजनक फोटो लेकर उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर देता था। खुद को साइबर SP बताने वाले शम्स तबरेज के खिलाफ झारखंड, बिहार, बंगाल और राजस्थान में कई केस दर्ज किये गये। विभिन्न राज्यों से शिकायत मिलने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी जिलों के SP को कार्रवाई करने का आदेश दिया। गृह मंत्रालय के गंभीर होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके फोन में अनगिनत लड़कियों और महिलाओं के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिले हैं। इस बात का खुलासा आज कटिहार पुलिस ने किया।

कटिहार पुलिस कप्तान ने मीडिया के सामने खुलासा किया कि तबरेज विभिन्न डेटिंग ऐप से लड़कियों व महिलाओं का मोबाइल नंबर निकालकर उन्हें साइबर एसपी बनकर फोन करता था। उनका न्यूड फोटो और वीडियो वायरल होने की बात कह प्राथमिकी दर्ज करने की धमकी देता था। वहीं, वीडियो कॉल करने के लिये विवश कर उनका अश्लील वीडियो बना लेता था। इसी की आड़ में डरा-धमका रूपयों की वसूली करता था, वहीं वीडियो पोर्न साइट पर बेचकर मालामाल हो रहा था। इस बात की शिकायत कई महिलाओं व लड़कियों ने गृह मंत्रालय से की थी। कटिहार SP ने इसे गंभीरता से लिया और एक स्पेशल टीम बनाई। गठित टीम ने कोढञा थाना क्षेत्र में रेड कर साइबर क्रिमिनल शम्स तबरेज को अरेस्ट कर लिया। जांच से खुलासा हुआ है कि लड़कियों व महिलाओं के साथ वीडियो कॉल पर अश्लील एवं घृणित वीडियो बनाते समय तबरेज खुद वहां मौजूद रहता था। शम्स तबरेज के खिलाफ झारखंड के धनबाद, गिरिडीह एवं बिहार के औरंगाबाद व मुंगेर में कई केस दर्ज है। वहीं राजस्थान के अरवल और कोलकाता में भी कई केस दर्ज है।

इसे भी पढ़ें :स्ट्रांग रूम के अंदर-बाहर कड़ा पहरा, थ्री लेयर सिक्योरिटी… जानें

इसे भी पढ़ें :तेजस्वी यादव ने BJP पर बोला हमला… जानें क्या

इसे भी पढ़ें :डूबने से दो मासूमों के निकल गये प्राण… जानें

इसे भी पढ़ें :ड्यूटी के दौरान दारोगा की मौ*त…

इसे भी पढ़ें :सुनीता केजरीवाल की बढ़ सकती है मुसीबत… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें :रेपिस्टों का कुछ नहीं बिगड़ा, शर्म से झुक गया सबका माथा

इसे भी पढ़ें :गिरफ्तार पांच महिलाओं की बातें सुन ठनक गया पुलिस का माथा… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :भाजपा प्रत्याशी के काफिले की गाड़ी ने तीन को रौंदा, मचा बवाल…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अपने जिले का हाल जानें…

Ranchi : झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय...

डबल डाउन बार ह’त्याकांड : बिष्टुपुर थानेदार भी सस्पेंड

Jamshedpur : जमशेदपुर के चर्चित डबल डाउन बार हत्याकांड...

गिरिडीह रजिस्ट्रार ह’त्या मामले में 6 कस्टडी में…

Ramgarh : रामगढ़ के मांडू थाना क्षेत्र में जमीन...

एशियन गेम्स के लिए BCCI ने कर दिया टीम का ऐलान…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2026 एशियाई...

सुप्रीम कोर्ट से आसाराम को बड़ा झटका…

Kohramlive : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की...