का’टता था, भाग जाता था, दहशत खत्म… जानें कैसे

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dhanbad : धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र के एकड़ा गांव में पिछले तीन दिनों से फैली दहशत ने आज जाकर चैन की सांस ली। गांव का माहौल किसी फिल्म के सस्पेंस सीन जैसा था, नायक नहीं, बल्कि एक फुर्तीला बंदर था खलनायक। जो न बच्चों को बख्श रहा था, न बुज़ुर्गों को। तीन दिन तक उसने गांववालों की नींद, चैन और हिम्मत, सब छीन ली थी। एकड़ा गांव में पिछले तीन दिनों से एक शरारती बंदर ने ऐसा आतंक मचाया कि लोग घर से निकलने में भी डरने लगे। कॉलोनी के करीब 15 लोग बंदर के हमले का शिकार हो चुके थे। ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम में शामिल वनरक्षी महावीर गोराई ने बंदर को घेरने की कोशिश की, मगर बंदर ने महावीर गोराई को काट लिया, जिससे वे घायल हो गये। गांव के कुछ लोगों ने बताया कि “टीम दो दिन से कोशिश कर रही थी, लेकिन बंदर इतना चालाक था कि हर बार निकल भागता था।” वन कर्मियों के पास उपकरण कम थे, गांववालों ने भी मिलकर घेरा डाला, और आखिरकार तीसरे दिन की कड़ी मशक्कत के बाद बंदर को पकड़ लिया गया। DFO विकास पालीवाल ने बताया कि बंदर को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया है। लोगों की जुबां पर एक बात रेंगी, “अरे भाई, अब बंदर भी धनबाद की खबर बन गया।”

इसे भी पढ़े : OMG! लाखों खर्च कर मनी भैंस की बर्थडे पार्टी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़े : तेज प्रताप को Y+ सिक्योरिटी, मची हलचल…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...

नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...