UP : गांव के चौपाल से लेकर सोशल मीडिया तक, हर जगह आज चर्चा है “शेरा” की! जी हां, बछरायूं थाना क्षेत्र के सुंगर गांव में भैंस शेरा का जन्मदिन मनाया गया, फूलों, झालरों और रोशनी से सजे आंगन में शेरा को सजाया गया। DJ की धुनों पर ग्रामीण थिरकते रहे, बच्चों ने शेरा के साथ सेल्फी लीं और मिठाइयों की खुशबू ने पूरे गांव को उत्सव में डुबो दिया। कही डांस, कही हंसी, कही ढोल, पूरा सुंगर गांव “शेरा” के नाम झूम उठा। मालिक इसरार ने अपनी प्यारी भैंस के लिये ऐसा जलसा रचाया कि हर कोई देखकर दंग रह गया। फूलों की मालाओं, झिलमिल झालरों और मिठाइयों से सजी शेरा की दावत पर लाखों रुपये खर्च हुये। वायरल वीडियो में दिखा कि कोई DJ पर थिरक रहा है, कोई शेरा को क्रीम-कट जैसा केक लगाते हुये “हैप्पी बर्थडे” बोल रहा है! नेटिजन्स ने भी इस देसी जश्न को खूब सराहा। किसी ने कहा “यह है असली भारतीय दिल!” तो किसी ने लिखा “जानवर नहीं, परिवार है ये।” गांव वालों का कहना है कि “शेरा बहुत शांत, समझदार और प्यारी है। वह हमारे परिवार का हिस्सा है।” यह वाक्या यूपी के अमरोहा से सामने आया है।
यूपी के अमरोहा जिले में एक अनोखा जश्न देखने को मिला। यह कोई सामान्य दावत या गांव का मामूली जलसा नहीं था। यह था असाधारण पशु प्रेम का एक ऐसा प्रदर्शन, जिसने पूरे बछरायूं इलाके के सुनगढ़ गांव को कौतुहल से भर दिया। #Amroha pic.twitter.com/nDnFZ2Yqlq
— Arun (आज़ाद) Chahal 🇮🇳 (@ArunAzadchahal) November 7, 2025
इसे भी पढ़े : वैशाली एक्सप्रेस में मिला 1 करोड़ कैश, किसके पास से… जानें






