Palamu : अंधविश्वास के मकड़जाल में जकड़े एक बेटा-बहु ने अपने पिता की जान ले ली। एक निर्दयी बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर पिता को इतना पीटा कि उनकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा-बहू घर छोड़कर भाग गए। घटना पलामू के पड़वा थाना क्षेत्र के मझिआंव की है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, मृतक धनुकी ओझा गुणी का काम करता था। कुछ महीने पहले धनुकी का अपने बेटे बलराम के साथ विवाद हुआ था। इसी बात के बाद बलराम के छोटे बेटे की मौत हो गई थी। बलराम को आशंका थी कि ओझा-गुणी के कारण उसके बेटे की मौत हुई है। इसी कारण बलराम ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर पिता की बेरहमी से पिटाई की। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ग्रामीणों ने धनुकी को इलाज के लिए एमएमसीएच पलामू में भर्ती करवाया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।
अंधविश्वास में पिता को मार डाला
पड़वा थाना प्रभारी नकुल शाह ने घटना की पुष्टि की है। कहा कि अंधविश्वास में घटना को अंजाम दिया गया है। बेटे और बहू ने मिलकर हत्या की है। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। फरार बेटा-बहु को खोजा जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : नहीं धराता तो सिचुएशन देख कर देता बड़का कांड… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : खींच के ले जाता रहा आदमखोर, चिल्लाती रही मां… फिर क्या हुआ देखें
इसे भी पढ़ें : मिड-डे मील खाकर स्टूडेंट्स का हुआ यह हाल, फिर टीचर ने किया यह काम… देखें










