Ranchi : झारखंड सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के चौथे बैच के DSP की वरीयता सूची में बड़ा बदलाव किया है। मेधा सूची के आधार पर 9 DSP को सीनियर DSP कोटि में प्रोन्नति दी गई है, वहीं, पहले शामिल किये गये नौ अधिकारियों को अवक्रमित कर मूल DSP कोटि में वापस कर दिया गया है। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद मेधा सूची के आधार पर अधिकारियों की नई वरिष्ठता तय की गई है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इस संबंध में 12 मई को अधिसूचना जारी की है।
क्या है पूरा मामला
- मामला डब्ल्यूपी (एस) संख्या 2297/2020 एवं अन्य वादों से जुड़ा है।
- हाईकोर्ट ने JPSC परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर वरीयता पुनर्निर्धारित करने का निर्देश दिया था।
- यह परीक्षा 11 सितंबर 2010 के विज्ञापन के आधार पर आयोजित हुई थी।
- पूर्व की वरीयता सूची रद्द कर नई मेधा सूची प्रकाशित की गई है।
इन अधिकारियों को मिला सीनियर DSP कोटि में प्रोन्नति
- नाजीर अख्तरः अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बसिया
- प्रवीण कुमार सिंहः अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चास
- मनीष कुमारः पुलिस उपाधीक्षक, रेल, चक्रधरपुर
- नीरज कुमारः अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गढ़वा
- मो. मुजीबुर रहमानः पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा, रांची
- विकास आनंद लागुरीः अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जामताड़ा
- अनुज उरांवः पुलिस उपाधीक्षक, सिल्ली
- प्रदीप पाल कच्छपः पुलिस उपाधीक्षक, एटीएस, रांची
- अमित कुमार कच्छपः अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जरमुंडी, दुमका
इन अधिकारियों को मूल DSP कोटि में किया गया वापस
- सुमित कुमारः पुलिस उपाधीक्षक, सीसीआर, धनबाद
- पुरूषोत्तम कुमार सिंहः अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बाघमारा
- दीपक कुमारः पुलिस उपाधीक्षक, झारखंड जगुआर
- ज्ञान रंजनः पुलिस उपाधीक्षक, झारखंड जगुआर
- सुनील कुमार रजवारः पुलिस उपाधीक्षक, झारखंड जगुआर
- विजय कुमार महतोः अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दुमका
- कौशर अलीः पुलिस उपाधीक्षक (मु०-2), गिरिडीह
- संजीव कुमार बेसराः पुलिस उपाधीक्षक, सदर, रांची
- जीतवाहन उरांवः अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गिरिडीह
इसे भी पढ़ें : NML पकरी बरवाडीह में नये श्रम कानूनों पर जागरूकता सत्र…
इसे भी पढ़ें : गुड टच-बैड टच पर छात्राओं ने किया नुक्कड़ नाटक…
इसे भी पढ़ें : NTPC नॉर्थ करणपुरा को मिला गोल्ड अवार्ड…
इसे भी पढ़ें : राजधानी में दिनदहाड़े CMS कैश वैन से लूटे 27 लाख…
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में पकड़ा गया अवैध बालू ट्रैक्टर, फिर क्या हुआ… जानें







