spot_img
spot_img
spot_img

जैसा बोली थी, वैसा कर दिखाई… क्षमा ने खुद भर ली अपनी मांग… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive : जैसा बोली थी, वैसा कर दिखाई। गुजरात की क्षमा बिंदु सेल्फ मैरिज कर दुनिया भर में मशहूर हो गई। बिन दूल्हे शादी को लेकर क्षमा ने कुछ दिन पहले खुद से विवाह का ऐलान किया था। तय समय से तीन दिन पहले शादी रचा ली है। लाल जोड़े में सजी क्षमा बिंदु की शादी में सबकुछ वैसा ही था, जैसा किसी लड़की की शादी में होता है। केवल नहीं था तो दूल्हा और पंडित जी। क्षमा ने खुद की मांग में सिंदूर भरा और खुद को मंगलसूत्र पहना कर अकेले सात फेरे लिये। शादी की रस्मों को पूरा करने के बाद क्षमा ने कहा “मैं बेहद खुश हूं कि अब मैं शादीशुदा महिला हूं।” क्षमा 11 जून को शादी करने वाली थी, लेकिन उस दिन कोई लफड़ा होने के डर से तय समय से पहले ही शादी कर खुद से किया वादा पूरा किया। इस अनोखी शादी के गवाह बने क्षमा के कुछ सखी-सहेली, दोस्त और नाते रिश्तेदार। किसी पंडित जी के नहीं आने से डिजिटल तरीका अपनाया गया। नाच गाना और खुशी के माहौल में सारी रस्में पूरी हुई।

कुछ लोगों का दावा है कि भारत में खुद से शादी करने का यह पहला मामला सामने आया है। शादी से पहले मेहंदी और हल्दी की रस्में निभाने वाली क्षमा को कुछ लोगों की खरी-खोटी भी सुननी पड़ी। इस डर से ही उसने तय समय से पहले ही शादी कर ली। क्षमा मंदिर में शादी करना चाहती थी, मगर अंत समय पर उसने वेन्यू बदल दिया। शादी के बाद क्षमा ने अपने दोस्तों और मेहमानों के साथ खूब डांस किया। वहीं आईने के सामने खड़ी होकर खुद को चूमा और मुस्कुराते हुए कई पोज में सेल्फी ली। खुद से शादी करने की हठ करने वाली क्षमा का वीडियो कुछ दिन पहले जमाने भर में खूब वायरल हुआ। तब बिंदु का तर्क था कि खुद से शादी करना यानी स्वविवाह खुद के लिये बिना शर्त प्यार होने की प्रतिबद्वता है। हमेशा लोग किसी ऐसे शख्स से शादी करते हैं, जिससे वह प्यार करते हैं। वह खुद से प्यार करती है, इसलिये खुद से ही शादी कर रही है। एक प्राईवेट कंपनी में काम करने वाली बिंदु का कहना है कि उसे ऐसा करने के लिये घरवालों से इजाजत मिल गई है।

इसे भी पढ़ें : 21 जुलाई को देश को मिल जाएंगे नये राष्ट्रपति

इसे भी पढ़ें : एक्सप्रेस ट्रेन में जन्मा बच्चा… देखें

इसे भी पढ़ें : गैंगरेप के इल्जाम में दो को जिंदा जलाया… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

तीन महीने बाद खुला कांग्रेस का दरवाजा, ये बोल गये योगेंद्र साव…

Ranchi : हजारीबाग के बड़कागांव के पूर्व विधायक और...

झारखंड जेल में 340 पदों पर वैकेंसी, पूर्व सैनिकों के लिये मौका ही मौका…

Ranchi : सेना और अर्द्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त जवानों...