Kohramlive Desk : प्राइवेट सेक्टर के बड़े बैंक HDFC ने अपने नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है। अगर आपका भी इस बैंक में अकाउंट है तो बदलावों को जानना जरूरी। अब आपकी जेब पर खर्च का भार बढ़ेगा। बैंक ने सभी अवधि की MCLR दरों को बढ़ा दिया। लोन लेने वालों के लिए सबी अवधि के एमसीएलआर रेट्स में 10 बेसिस प्वाइंट का इजाफा हुआ है। इसमें होम लोन, ऑटो लोन और अन्य सभी तरह के लोन शामिल हैं। नई दरें आज से यानी 7 सितंबर से लागू हो गई हैं।
इस तरह चेक करें नए रेट्स
HDFC Bank की वेबसाइट के मुताबिक, एक साल के एमसीएल रेट्स में इजाफा हो गया है, जिसके बाद नई दरें 8.2 फीसदी हो गई हैं। ओवरनाइट दरों की बात करें तो वह अब बढ़कर 7.9 फीसदी हो गई है। इसके अलावा पिछले महीने भी बैंक ने एमसीएलआर की दरों में इजाफा किया था। बैंक ने आखिरी बार MCLR की दरों में 5-10 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया था।
जानिए क्या है MCLR Rates
मौजूदा समय में सभी फ्लोटिंग रेट्स वाले लोन एमसीएलआर या फिर एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट से जुड़ा है। अप्रैल 2016 में एमसीएलआर की शुरुआत की गई थी। आरबीआई के नए गाइडलाइंस के मुताबिक अब कमर्शियल बैंक बेस रेट के बदले मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट यानी एमसीएलआर के आधार पर कर्ज देते हैं।
इसे भी पढ़ें : पिस्टल सटा लूट लिया था सिलेंडर डिलीवरी ब्वॉय को… देखें फिर क्या हुआ
इसे भी पढ़ें : खूंटी ट्रिपल मर्डर केस में 4 गिरफ्तार, उगले कई राज…






