RANCHI : हाई कोर्ट ने बुधवार को नोटिस जारी कर यह स्पष्ट आदेश दिया है कि झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन और अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार पर अवमानना का मुकदमा चलेगा। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को इस मामले पर सुनवाई पूरी कर ली गई थी। साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की के मौत मामले में प्रार्थी की ओर से अदालत में महाधिवक्ता और अपर महाधिवक्ता के खिलाफ अवमानना चलाने के लिए IL (इंटरलोकेटरी) आवेदन दाखिल किया गया गया था।
बिना शर्त मांगी गई थी माफी
महाधिवक्ता और अपर महाधिवक्ता की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने पक्ष रखा था। कहा था कि अवमानना का मामला नहीं चलाया जाना ही सभी के लिए अच्छा होगा। उस दिन क्या हुआ यह कोर्ट ही जानता है। हम इसके बारे में नहीं जानना चाहते हैं, लेकिन मेरा आग्रह होगा कि इस मामले को नहीं चलाया जाए। हम इसके लिए बिना शर्त माफी मांगते हैं।
जज से मामले की सुनवाई नहीं करने का किया था आग्रह
गौरतलब है कि गत सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता राजीव रंजन ने जस्टिस एसके द्विवेदी से कहा था कि उन्हें अब इस मामले की सुनवाई नहीं करनी चाहिए। बताया कि 11 अगस्त को मामले की सुनवाई समाप्त होने के बाद प्रार्थी के अधिवक्ता का माइक्रोफोन ऑन रह गया था। वह अपने मुवक्किल से कह रहे थे कि इस मामले का फैसला उनके पक्ष में आना तय है। मामले की CBI जांच तय है। प्रार्थी के वकील जब इस तरह का दावा कर रहे हैं, तो अदालत से आग्रह होगा कि वह इस मामले की सुनवाई नहीं करें।
Read more: राजधानी में गैंगरेप, जिसे मदद के लिए पुकारा, उसने भी रौंदा, देखें वीडियो…
Read more: जय कन्हैया लाल की… वीडियो
Read more: दो वर्दीधारी की प्रेम कहानी में पिटा गई पत्नी, देखें वीडियो
Read more: खाता से माल उड़ाने वाला कैसे धराया, जानिये
Read more:थर्मल पावर प्लांट में लिफ्ट का तार टूटा, 4 की दर्दनाक मौत
Read more:…और थाने में ही रेत दिया पत्नी का गला
Read more:ससुराल में हुआ अपमान, युवक ने उठाया ये खौफनाक कदम…
Read more:आपकी आईडी पर कितने मोबाइल नंबर हैं रजिस्टर्ड, ऐसे लगाएं पता
Read more:हाथ पर लिखा था-बेटी मुझे माफ करना, फिर …
Read more:Whatsapp में अगर खुद से मैसेज हो गया है Delete, ऐसे लाए वापस
Read more:Whatsapp में कैसे पढ़ें डिलीट हुए मैसेज, यह है तरीका












