हजारीबाग : Hazaribagh जिले के बड़कागांव में नदी में डूबने से एक बच्च की मौत हो गई। दुर्घटना गोंदलपुरा पंचायत स्थित बाबूपारा दुर्घटवा नदी में हुई। इसमें अमर चिमनी भट्ठा में काम करने वाले बिहार के गया के मजदूर मोहम्मद नसीम के 12 साल बेटे मोहम्मद तालीम 12 बजे दिन को नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।
इसे भी पढ़ें : 20 साल का Jharkhand , पर ‘विकास’ अबतक पालने में
Hazaribagh : नदी में नहाने गया था बच्चा
जब नहाने के दौरान काफी देर हो गई, तब घरवालों ने उसकी खोज-खबर ली। देर शाम तक खोजबीन के दौरान नदी से सटे बंद पड़े अवैध कोयले की खदान से ग्रामीणों की मदद से देर शाम को उसके शव को बाहर निकाला गया। मालूम हो कि बीते दो महीने में बड़कागांव में डूबने से मौत की यह दूसरी घटना है।
इसे भी पढ़ें : नहीं रहे दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता एक्टर Soumitra Chatterjee












