Kohramlive Desk : देश के जाने-माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव दिल्ली एम्स में 10 अगस्त से भर्ती हैं। अभी उन्हें होश नहीं आया है, लेकिन उनकी हालत में सुधार के समाचार मिल रहे हैं। राजू के दोस्त और कॉमेडियन सुनील पाल ने नया अपडेट दिया है। सुनील ने कहा कि राजू की हालत अब पहले से ठीक हो रही है और अगर ऐसे ही प्रोग्रेस होती रही जैसे कुछ दिनों से हो रही है तो हो सकता है कि आज राजू को वेटिंलेटर से निकाल दिया जाए।
शरीर के अंग कर रहे रिएक्ट
सुनील बोले, ‘अब तक जितना मुझे पता है, राजू का रिस्पॉन्स पॉजिटिव आ रहा है और उनकी हालत सुधर रही है। बाकी तो प्रार्थनाएं करते रहें। हमें पॉजिटिव सोचना होगा। उनका शरीर अब अलग-अलग तक से रिएक्ट कर रहा है और यही वजह है कि लोग अलग-अलग स्टेटमेंट्स दे रहे हैं। भगवान की पा से अब राजू की हालत ठीक है। आगे और अच्छे की उम्मीद करते हैं।’ फिलहाल कुछ कन्फर्म नहीं है। सब उनके हेल्थ पर निर्भर है। मैं 2-3 दिनों में दिल्ली जाऊंगा, उनसे मिलने। वह मेरे बड़े भाई जैसे हैं और उन्होंने हमेशा मुझे गाइड किया है। हम सब उनके जल्दी ठीक होने की दुआ करेंगे।’
इसे भी पढ़ें : एक तरफा प्यार में खोया आपा, खिड़की से पेट्रोल छिड़क मार दी माचिस… देखें
इसे भी पढ़ें : बेनामी संपत्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला… जानें क्या
इसे भी पढ़ें :जेजे कॉलोनी में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोगों की दर्दनाक मौत…देखें
इसे भी पढ़ें :नई पहल : अब बिना NET और PhD के भी बन सकेंगे प्रोफेसर, जानिए कैसे
इसे भी पढ़ें :JSSC Recruitment 2022 : 400 से ज्यादा पदों पर Vacancy, 10th पास भी कर सकते हैं अप्लाई
इसे भी पढ़ें :दिल्ली पुलिस उलझन में, आयुषी कूदी या…












