Ranchi : राजधानी रांची के हरमू हादसे के बाद झारखंड के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने अपने ‘X’ हैंडल पोस्ट के जरिये संदेश देते हुये कहा कि “नशा और रफ्तार… दोनों मौत के निमंत्रण हैं।” उन्होंने चेतावनी दी कि अब ऐसी घटनाओं में वाहन और ड्राइविंग लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द होंगे, साथ ही कोर्ट की सजा अलग से भुगतनी होगी।
यहां याद दिला दें कि बीते रविवार को रांची के हरमू में हुई दिल दहला देने वाली दुर्घटना में तीन लोगों की जान चली गई। मंत्री ने शोक जताते हुये लिखा “एक लापरवाह चालक ने पूरे परिवार को बिखेर दिया… नशा नाश ही करता है, और तेज रफ्तार क्षति का कारण बनती है।” उन्होंने जनता से अपील की “अगर कोई वाहन गलत तरीके से चला रहा हो, उसकी तस्वीर भेजें, तुरंत कार्रवाई होगी।
परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है, किसे पता था कि एक लापरवाह वाहन चालक की वजह से ऐसी मृत्यु होगी…
नशा नाश ही करता है और जरूरत से ज्यादा गति क्षति का मुख्य कारण बनती है।इस माँ और उसके परिवार के साथ हम सभी की संवेदनाएं हैं तथा वाहन धारकों, परिवार युवाओं को सलाह देना चाहूंगा… pic.twitter.com/KFJY35ZgyC
— Deepak Birua (@deepakbiruajmm) August 11, 2025
इसे भी पढ़ें : नेमरा में उमड़ा श्रद्धांजलि का सैलाब, ‘गुरुजी’ जननायक के रूप में किये गये याद
इसे भी पढ़ें : नेमरा पहुंचे यूपी के सांसद, दिवंगत दिशोम गुरु को दी श्रद्धांजलि
इसे भी पढ़ें : PM मोदी से यूक्रेनी राष्ट्रपति की फोन पर अहम बातचीत… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की बढ़ाई गई सुरक्षा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : स्टार क्रिकेटर के पिता का निधन, किया भावुक पोस्ट








