Kohramlive : इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज जॉस बटलर के लिए बीता हफ्ता बेहद दुखद रहा। उनके पिता जॉन बटलर के अचानक निधन से पूरा परिवार सदमे में है। इसके बावजूद जॉस ने अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाने का फैसला किया और पिता के निधन के बाद मैदान पर उतरकर मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के लिए द हंड्रेड 2025 का मैच खेला। जॉन बटलर का निधन अगस्त की शुरुआत में हुआ। इसके बाद 9 अगस्त को खेले गये मैच में बटलर पहली बार मैदान पर उतरे, लेकिन बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाये और 4 गेंदों में खाता खोले बिना आउट हो गये। मैच के दौरान मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के सभी खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर उतरे, जो टीम की एकजुटता और संवेदनशीलता को दर्शाता था। मैच के बाद जॉस बटलर ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता के लिए भावुक संदेश साझा किया “आपकी आत्मा को शांति मिले, डैड। आपने जो कुछ भी मेरे लिए किया, उसके लिए शुक्रिया।”
इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…
Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...
साप्ताहिक राशिफल (28 जून-4 जुलाई): इन राशियों पर होगी धन और कामयाबी की बरसात…
Kohramlive : 28 जून से 4 जुलाई 2026 तक...
जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…
Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...
इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…
Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...
लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…
UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...







