मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की बढ़ाई गई सुरक्षा… जानें क्यों

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : मुंबई पुलिस ने मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की सुरक्षा कड़ी कर दी है। ये कदम कनाडा में उनके Kap’s Cafe पर हुई दो फायरिंग और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकियों के बाद उठाया गया। पुलिस ने सुरक्षा स्तर का खुलासा नहीं किया। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि कपिल को किसी तरह की असुविधा न हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है।

सलमान खान को लेकर नाराजगी

दूसरी फायरिंग के बाद गैंग के एक सदस्य की ऑडियो क्लिप सामने आई। उसमें कहा गया कि कैफे के उद्घाटन में सलमान खान को बुलाने पर हमला किया गया। धमकी दी गई कि अगर चेतावनी नहीं मानी, तो अगला कदम मुंबई में उठेगा।

दूसरी बार फायरिंग

7 अगस्त को कैफे पर एक महीने से कम समय में दूसरी बार गोलीबारी हुई। 25 गोलियां चलीं, खिड़कियों के शीशे टूट गये। कोई घायल नहीं हुआ। गैंग सदस्य गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर इसकी जिम्मेदारी ली।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...