Palamu: नाबालिग बच्ची के साथ दो लोगों ने हैवानियत की हद पार कर दी। जब बच्ची की तबीयत बिगड़ गई तो उसे आनन-फानन में पलामू के एमएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में भर्ती होने के बाद मामले का खुलासा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता ने जो कुछ बताया उसे सुन पुलिस हैरान रह गई। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
पीड़िता ने बताया कि वह गढ़वा ज़िला के भंडरिया इलाके की रहने वाली है। उसकी बड़ी बहन और बहनोई चैनपुर थानाक्षेत्र के सेमरा में ईंट भट्ठा में काम करते हैं। वह अपनी बहन से मिलने आई थी। इस दौरान उसे पता लगा कि उसकी बहन बीमार है और उसका इलाज बेलवाटिका में एक डॉक्टर के पास चल रहा है। गुरुवार की रात वह अपनी बहन के लिए खाना लेकर ईंट भट्ठा संचालक की बोलेरो से शहर आई। बोलेरो में नाबालिग के अलावा बोलेरो चालक राहुल यादव और रामसेवक यादव थे। बहन को खाना देने के बाद जब वापस जाने लगी। इसी दौरान बोलेरो में सवार दोनों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। शनिवार को हालत बिगड़ने पर उसे एमएमसीएच में भर्ती कराया गया।
इसे भी पढ़ें : IOCL में होगी बंपर बहाली, जानें कब तक करना है अप्लाई
इसे भी पढ़ें : क्रंकीट मिक्सर में बना मालपुआ का घोल, जानिए क्यों
इसे भी पढ़ें : PM MODI TWITTER ACCOUNT HACKED, जानिये TWITTER की जांच में चला पता
इसे भी पढ़ें : चीखती रही पत्नी, घसीटता-पीटता रहा पति, फिर मोहल्ले वालों ने किया…
इसे भी पढ़ें : कॉमेडियन भारती सिंह बनने वाली है मां, वीडियो में देखिये क्या कर रही…
इसे भी पढ़ें : एक फॉर्म भरें और EPFO से उठाएं 7 लाख का लाभ, जानिए कैसे
इसे भी पढ़ें : इस प्रेमी का दर्द भरा वीडियो देखकर आप हो जाएंगे लोटपोट…
इसे भी पढ़ें : अगर आपके पास भी है जनधन खाता तो मिलेगा ये लाभ
इसे भी पढ़ें : इन ट्रेनों में मिलेगी ‘ट्रेन होस्टेस’ की सुविधा, पुरुषों को भी…












