Khunti : खूंटी पुलिस कप्तान अमन कुमार को मिले एक क्लू पर बकसपुर जंगल में घुसी पुलिस ने PLFI के तीन हार्ड कोर उग्रवादियों को दबोच लिया। इनके पास से एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा गोलियां और PLFI के नाम के कई पर्चे मिले हैं। गिरफ्तार उग्रवादी प्रशांत कुमार उर्फ डब्लू, राम दयाल सिंह उर्फ करम दयाल सिंह एवं कमलेश गोप उर्फ लंबू ने पुलिस के सामने कई राज उगले हैं। मिले इनपुट पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। खूंटी के DSP ख्रिस्टोफर केरकेट्टा ने मीडिया को बताया कि किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में उक्त उग्रवादी खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर जंगल में जुटे थे। इसकी भनक पुलिस को लग गई। गठित स्पेशल टीम ने जंगल में रेड कर यह कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार प्रशांत कामडरा थाना क्षेत्र के कुली गांव का रहनेवाला है। वहीं, कमलेश गोप बकसपुर के किनुटोली और करम दयाल सिंह बड़का रेगरे गांव का रहनेवाला है।
इसे भी पढ़ें :युवा CM हेमंत सोरेन की बरसी रहमत, सही-सलामत लौटे ये बंदे…
इसे भी पढ़ें :गढ़वा में बाघ ने चार को बनाया अपना निवाला, डर-भय में लोग
इसे भी पढ़ें :लड़कियों के वॉशरूम में हिडेन कैमरे पर बवाल…
इसे भी पढ़ें :पत्नी के घर से भागते ही पति बोला, मुझे पूरा शक अपने जीजा पर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :CM से मिले तेज तर्रार IPS अनिल पालटा













