Kohramlive : इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में हिडन कैमरे लगाये और वीडियो बनाये जाने की बातें वायरल होने के बाद कॉलेज में बवाल हो गया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का दावा है कि यह गलत काम गुजरे तीन महीनों से चल रहा था। हॉस्टल में रहनेवाली कई लड़कियों का वीडियो बनाया गया है। छात्रों ने हॉस्टल के कर्मचारियों, खासकर रसोई स्टाफ पर शक जताया है और कॉलेज प्रबंधन पर मामले को दबाने और धमकी देने का इल्जाम लगाया है। छात्राओं ने हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की डिमांड की है। वहीं, यह तय करने की मांग की है इस तरह की घटना दोबारा कभी न हो। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आंदोलित छात्राओं के प्रदर्शन को सपोर्ट करते हुये ABVP (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) पूरे मामले की गहन जांच और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है। मौके पर पहुंची मेडचल पुलिस ने ठोस कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। वहीं, छात्राओं और उनके परिवारों का मानना है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिये सख्त नियम और ठोस कार्रवाई बेहद जरूरी है। चौंका देने वाली यह घटना तेलंगाना के मेडचल से सामने आई है।
इसे भी पढ़ें :पहाड़ों का सीना चीर यहां सब हो रहे मालामाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला
इसे भी पढ़ें :पहाड़ों का सीना चीर यहां सब हो रहे मालामाल… देखें वीडियो











