Garhwa(Nityanand Dubey) : चार भैंस को मारकर खा जाने के बाद यह खुलासा हुआ है कि यह काम एक खूंखार बाघ का है। इसके बाद से इलाके के लोगों में डर-भय समा गया है। गढ़वा के भंडरिया थाना क्षेत्र के नौका गांव में बाघ के पैरों के छाप भी मिले हैं। नौका गांव में 3 भैंस और उसके बच्चे एवं रोदो गांव में एक भैंस को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। बाघ की आतंक की गाथा जान-सुन गांव में पहुंची वन विभाग की टीम ने आशंका जताई है कि यह बाघ छत्तीसगढ़ से भटक कर यहां के जंगल में घुस आया है। इस बाघ को पलामू टाइगर रिजर्व के बरवाडीह के आसपास देखे जाने का दावा किया गया है। आम लोगों को जंगल में घुसने पर अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है। कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बीते साल दो बार टाइगर दिखा है। कुछ माह पहले बड़गड़ थाना क्षेत्र के बहेराखांड़ में बाघ एक मवेशी को मारकर खा गया। इसके बाद भंडरिया के जंगलों में घुस गया है। कुछ ग्रामीणों का दावा है कि एक दिन पहले जंगल में कुछ चरवाहों ने इस बाघ को देखा है। पहले से ही जंगली हाथी और भालू से परेशान लोग अब बाघ के आंतक से खौफजदा हैं। भंडारिया के वन क्षेत्र प्रमंडल पदाधिकारी अजय टोप्पो ने बाघ द्वारा मवेशियों को मारने की घटना की पुष्टि की है। उनका कहना है कि बीते 30 दिसम्बर को भंडरिया से सटे नौका गांव में बाघ ने मवेशियों को मारा।उन्होंने कहा कि टाइगर रिजर्व की टीम ने यहां के जंगल में आकर जांच की है, यहां बाघ के होने का पता चला है।
इसे भी पढ़ें :पहाड़ों का सीना चीर यहां सब हो रहे मालामाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला