spot_img

मां दो मासूमों को लेकर कुएं में कूदी, दोनों की मौ’त…

Date:

spot_img
spot_img

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के होरिया गांव में एक मां अपने दो मासूम बच्चों को लेकर कुएं में कूद गई। मां की जान तो बच गई, लेकिन तीन साल की बेटी और महज दस महीने के दूधमुंहे बेटे की मौत हो गई। सुबह जब इस हादसे की सच्चाई सामने आई तो गांव की गलियां चीख-पुकार और मातम से भर उठीं। हर किसी की जुबान पर बस एक ही सवाल था, आखिर ऐसा क्या हुआ कि दो मासूमों की सांसें छिन गईं? खबर है कि यह दर्दनाक घटना बीते देर रात हुई। रात के सन्नाटे में कुयें से एक महिला की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े। लोगों ने किसी तरह महिला को बाहर निकाल लिया। उस समय किसी को यह अंदाजा नहीं था कि वह अपने दोनों बच्चों को भी साथ लेकर कुएं में कूदी थी।

सामने आई दिल दहला देने वाली सच्चाई

सुबह जब परिजनों ने घर में बच्चों को नहीं देखा तो उनकी तलाश शुरू हुई। काफी देर खोजबीन के बाद भी जब दोनों का कोई पता नहीं चला तो महिला से पूछताछ की गई। शुरुआत में उसने कुछ नहीं बताया, लेकिन बाद में उसने बताया कि दोनों बच्चे कुएं में हैं। यह सुनते ही गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत कुएं से दोनों बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दोनों मासूमों की मौत हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार, चंचला कुमारी की शादी वर्ष 2021 में होरिया गांव निवासी प्रदीप यादव से हुई थी। प्रदीप ट्रेलर वाहन चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। घटना के समय वह काम के सिलसिले में घर से बाहर थे। चंचला का मायका नावाखाप गांव में है।

पिता बोले, मासूम बच्चों की मौत ने तोड़ दिया

चंचला के पिता राजकुमार यादव ने बताया कि उनकी बेटी ने कभी ससुराल में किसी परेशानी की शिकायत नहीं की थी। उन्होंने कहा कि इस घटना ने पूरे परिवार को स्तब्ध कर दिया है। उनके शब्दों में, अगर बेटी की जान चली जाती तो भी शायद इतना दुख नहीं होता, लेकिन दोनों मासूम बच्चों की मौत ने पूरे परिवार को भीतर तक झकझोर दिया है। घटना के बाद कटकमसांडी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक स्तर पर यह आशंका जरूर जताई जा रही है कि घटना से पहले महिला और उसके पति के बीच फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ हो सकता है, लेकिन पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

इसे भी पढ़ें : कहीं बादल फटा, कहीं पहाड़ दरका, तीन राज्यों में मानसून बनी आफत…

इसे भी पढ़ें : TMC की ‘असली पहचान’ पर आया अहम फैसला… जानें

इसे भी पढ़ें : JIO का इतना सस्ता प्लान, सिम एक्टिव रखने की टेंशन खत्म…

इसे भी पढ़ें : गुमला में एक ही रोज सात लोगों को सांप ने डंसा, फिर…

इसे भी पढ़ें : जब पिता बना हैवान, हो गया फिर बहुत भयानक…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

करोड़ों का ‘हरा राज’ बेनकाब, डेढ़ करोड़ की खेप बरामद…

Jamshedpur : कहते हैं, अपराध कितना भी चुपके से...

छात्रा पर बरसीं 15 छड़ियां, पंचायत ने सुनाया 45 हजार रुपये का दंड…

Bihar : कटिहार के कोढ़ा प्रखंड में महज 50...

एक ही परिवार के तीन भाई-बहन सदा के लिये खामोश…

Kohramlive : राजस्थान के डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाना...

कहीं बादल फटा, कहीं पहाड़ दरका, तीन राज्यों में मानसून बनी आफत…

Kohramlive : उत्तर भारत में कहीं पहाड़ दरक रहे...

TMC की ‘असली पहचान’ पर आया अहम फैसला… जानें

Kohramlive : पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस(TMC)...