Kohramlive Desk : बॉलीवुड में प्यार का पंचनामा से एंट्री करने वाले एक्टर कार्तिक आर्यन आज 32 साल के हो चुके हैं। आपको बता दें कि कार्तिक के साथ उनके पापा मनीश तिवारी और मम्मी माला तिवारी को सिद्धिविनायक मंदिर में स्पॉट किया गया। कार्तिक गणपति बप्पा से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। कार्तिक ने अपने फैंस के साथ फोटोज भी क्लिक कराईं। मम्मी पापा के साथ कार्तिक काफी खुश लग रहे थे। कार्तिक ने सफेद रंग का कुर्ता और ब्लू डेनिम जीन्स पहन रखी थी। कार्तिक आर्यन के इस ट्रडिशनल लुक को फैंस काफी पसंद भी कर रहे थे। कार्तिक को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म भूल भुलैया 2 में देखा गया था। यह फिल्म ब्लॉक बस्टर रहा। अब कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म शहजादा (Shehzada) 2023 में रिलीज होगी। इस फिल्म में कार्तिक के साथ कृति सैनन (Kriti Sanon) मेन लीड में दिखाई देंगी। इससे पहले भी कार्तिक आर्यन और कृति सैनन की जोड़ी को लुका छुपी (Luka Chuppi) में देखा गया था। इस फिल्म ने भी लोगों के दिलों पर राज किया था।



इसे भी पढ़ें : Ayushi Murder Case : झूठी आन में इकलौती बिटिया को किया खामोश… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : Palamu News : नौकरी दिलाने के खेल में हो गया किडनैप, चौंका गई पुलिस… देखें
इसे भी पढ़ें : कमलदेव गिरी को बम से उड़ाने वाला धराया, क्या बोले SP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : चालान काटना पड़ा महंगा, बीच रोड पर पुलिस का हुआ यह हाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मुठभेड़ में तीन नक्सली ढ़ेर








