Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के SDO संजय कुमार की देखरेख में चल रहा “आइये खुशियां बांटें” अभियान आठवें दिन भी उसी समर्पण के साथ जारी रहा, जैसे पहले दिन था, न कोई विराम, न कोई छुट्टी, बस सेवा की निरंतरता। रविवार को छुट्टी के दिन SDO ऑफिस की टीम ने तय किया, आराम बाद में, पहले किसी जरूरतमंद तक गर्माहट पहुंचे। फिर टीम मेराल रेलवे स्टेशन के पास मुसहर टोली पहुंची। यहां बच्चों के नंगे पांव ठंड से सिहर रहे थे। महिलायें पतले कपड़ों में ठिठुर रही थीं। बुजुर्गों की उंगलियां तक जम चुकी थीं। देखते ही देखते माहौल बदल गया, स्वेटर, जैकेट, टोपी, मोजे, हर हाथ में ऊन की नरमी पहुंची। छोटे-छोटे चेहरे खिल उठे, बुजुर्गों के कांपते हाथ जब ऊनी जैकेट पकड़े तो आंखों में राहत की चमक उतर आई। SDO संजय कुमार ने कहा, हम हर दिन एक नई बस्ती जाते हैं। हमारा उद्देश्य है कि इस ठंड में कोई भी परिवार असहाय महसूस न करे। इस नेक काम में रविंद्र पासवान, नीरज पांडेय, अनिल कुमार, प्रिंस कुमार, राजकुमार और अन्य सदस्यों का सराहनीय भूमिका रही।
इसे भी पढ़े : स्मृति और पलाश ने शादी को लेकर दिया बड़ा झटका
इसे भी पढ़े : पूरे साल सर्च लिस्ट में दबदबा बनाये रखा IPL, AI और एंटरटेनमेंट






