Kohramlive : गूगल ने अपनी Year in Search 2025 रिपोर्ट जारी कर दी है और इस बार भी पता चलता है कि भारत की नजर किन पर टिकी रही, कौन से नाम सबसे ज्यादा गूंजे, कौन से ट्रेंड हर घर–गली तक छाये रहे। साल 2025 में सबसे बड़ा सर्च ट्रेंड बना Indian Premier League (IPL)। पूरे साल IPL ने सर्च लिस्ट में ऐसा कब्जा जमाया, मानो हर दिल की धड़कन वही हो। टॉप-5 सर्च में क्रिकेट ही क्रिकेट छाया रहा, Asia Cup, ICC Champions TrophyWomen’s World Cup, इसके अलावा Saiyaara, Dharmendra और Maha Kumbh Mela ने भी इंटरनेट पर खूब धूम मचाई।
AI—अब हर किसी की जिंदगी का साथी
क्रिकेट के बाद जिसने भारतीयों की जिज्ञासा पर राज किया, वह है Google Gemini। AI कैटेगरी में Gemini सबसे आगे रहा, उसके बाद Grok, Deepseek, Perplexity और Google AI Studio जैसे नाम चमकते दिखे। दिलचस्प ये कि ChatGPT 7वें स्थान पर रहा और ChatGPT Ghibli Art 8वें नंबर पर ट्रेंड हुआ, यानी AI सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि एक रोचक क्रिएटिव लहर की तरह लोगों के जीवन में जगह बना रहा है।
इंटरनेट की नई सनक
इस साल का सबसे वायरल ट्रेंड बना Gemini trend। वहीं, Ghibli trend, 3D Model trend, Gemini Saree trend ट्रेंड भी चर्चा में रहे। ये दिखाता है कि भारत का इंटरनेट अब सिर्फ खोज नहीं, बल्कि क्रिएटिविटी की उड़ान बन चुका है।
फिल्में–टीवी और ओटीटी की दुनिया
फिल्म सर्च में ये टाइटल्स छाये रहे, Saiyaara, Kantara – A Legend Chapter 1, Coolie, War 2, Sanam Teri Kasam टीवी और वेब शो में Squid Game, Panchayat, Bigg Boss, Paatal Lok ने अपनी पकड़ जमाई।
लोकेशन सर्च—ये रहे सबसे आगे
लोगों ने सबसे ज्यादा खोजा….
- Earthquake updates
- AQI levels
- Pickleball
- Saiyaara movie
यानी रोजमर्रा की जरूरत से लेकर मनोरंजन तक, हर चिंता और दिलचस्पी गूगल सर्च में झलकती रही।






