spot_img
spot_img
spot_img

Double Murder केस में करीबी का हाथ, ताबड़तोड़…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Pawan Thakur) : रांची के तुपुदाना में हुये Double Murder केस में करीबी का हाथ है। मारे गये विवेक तिग्गा और पूजा कच्छप दोनों एक दूसरे के बेहद करीब थे। दोनों अक्सर मिला जुला करते थे। इन्हें कई लोगों ने एक साथ देखा भी था। विवेक से पहले पूजा हुलहुंडू बस्ती में रहनेवाले प्रेम को अपना दिल दे बैठी थी। लंबे समय तक दोनों साथ-साथ रहे। इनके रिश्ते को लीव इन रिलेशन का नाम दिया गया। पूजा एक बेटे की मां बन गई। वह करीब चार साल का है। बाद में पूजा और प्रेम में खटपट होने लगा। बात-बात पर दोनों में कहासुनी हो जाती थी। दोनों में मनमुटाव बढ़ता चला गया। नौबत ऐसी आ गई कि पूजा उसे छोड़ अपनी मां के पास आ गई। तब से वह अपनी मां के घर कुंबा टोली में ही रह रही थी। अचानक पूजा की जिंदगी में विवेक आ गया। शुरू में दोनों छुप-छुप कर मिला करते थे। धीरे-धीरे यह बात जगजाहिर हो गई।

इधर, शनिवार को विवेक और पूजा की लाशें मिलने की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। कानाफुसी होते-होते सारी बातें पुलिस तक पहुंची। तुपुदाना पुलिस ने सच्चाई जानने के लिहाज से परिजनों को टटोला। बात में दम निकली। इसके बाद शुरू हो गई इनके प्यार के दुश्मनों की तलाश। पुलिस ने मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया। जांच में जुटी पुलिस को हत्या में शामिल कुछ लोगों के बारे में अहम जानकारी मिली है। उनकी तलाश में पुलिस हर संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापामारी कर रही है। छापामारी का नेतृत्व हटिया के प्रभारी डीएसपी जीतवाहन उरांव कर रहे हैं। कुछ अन्य थानों की पुलिस को भी हत्यारों को खोज निकालने में लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें :BREAKING : नहीं रहीं BSP Supremo मायावती की…

इसे भी पढ़ें :मोरहाबादी में रोकी गई झारखंड के आंदोलनकारियों की पदयात्रा, हंगामा

इसे भी पढ़ें :खड़ी बस के अंदर फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश

इसे भी पढ़ें :आतंकियों का बड़ा हमला, कमांडिंग ऑफिसर उनकी पत्नी और बेटे समेत 7 मारे गए

इसे भी पढ़ें :बाप रे… चोरों ने ये क्या कर डाला…

इसे भी पढ़ें :कई बेटियों का रिश्ता तोड़ गया Sahara India, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में होगी बंपर बहाली, इस प्रकार करें आवेदन 

इसे भी पढ़ें :कांग्रेस विधायक के बेटे ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...