पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था, कुएं में मिली लाश

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

GUMLA : मंगलवार को कुएं से एक युवक का शव बरामद किया गया है। घटना की सूचना पुलिस तक पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान अर्जुन साहू (25) के रूप में की गई। जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों का कहना है कि, पत्नी से विवाद के बाद रात 10 बजे अर्जुन घर से बाहर निकला। अपने छोटे भाई करण कुमार को बताया कि थोड़ी देर में घूमकर आता हूं। इसके बाद देर रात तक घर नहीं लौटा। तब छोटा भाई परिजनों के साथ अर्जुन को ढूंढ़ने निकला। घर से 300 मीटर दूर स्थित जुगिया उरां के कुएं के पास परिजनों को अर्जुन की चप्पल देखी। वहीं, कुएं के बाहर अर्जुन का मोबाइल गिरा मिला। इसके बाद कुएं में गिरने के संदेह पर परिजनों ने अर्जुन की तलाश शुरू की। घटना गुमला के बेहराटोली बस्ती की है।

घंटों बाद भी अर्जुन का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजन देर रात होने के कारण घर लौट गए। सुबह होने के साथ ही परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर SI चांद उरांव और सुखराम उरांव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कुंए में तलाश शुरू की गई तो अर्जुन का शव मिला। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने शव को बाहर निकाला। उसके शरीर में कोई जख्म नहीं था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला हादसा प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें : कलेक्‍टर के घर में जब नहीं मिला कुछ, तो चोर ने लिखा लेटर…

इसे भी पढ़ें : ढेबकी-नाटी से शादी करोगे …और युवक ने प्रे‍मिका को काट डाला

इसे भी पढ़ें : BREAKING : जेसीओ समेत सेना के 5 जवान शहीद

इसे भी पढ़ें : झारखंड हाइकोर्ट को मिले एक और जज, 7 जजों का ट्रांसफर, जानिये कौन कहां गये

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...

अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…

Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में अक्सर...

अब हरमू से कांके डैम तक चलेगा बुलडोजर…

Ranchi : कभी शहर की प्यास बुझाने वाले तालाब,...

रांची के DC पहुंचे वृद्धाश्रम, बांटा अपनापन…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री आज नगड़ी...