spot_img
spot_img

गुरुजी गायब, बच्चे बेसहारा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil/Pooja) : गांव के उस छोटे से स्कूल की घंटी तो रोज बजती है, लेकिन वहां पढ़ाई की आवाज कम और लापरवाही की गूंज ज्यादा सुनाई देती है। बड़कागांव थाना क्षेत्र के सीकरी पंचायत स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पारपैन इन दिनों गड़बड़ी करने को लेकर चर्चा में है। यहां बच्चों की पढ़ाई और पोषण, दोनों ही सवालों के घेरे में हैं। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिक्षक सिर्फ हाजिरी बनाकर स्कूल से बाहर चले जाते हैं। आज एक शिक्षक कार्यालय में बैठकर मोबाइल चलाते नजर आये, जबकि बच्चे बिना देखरेख के स्कूल परिसर में घूम रहे थे। विद्यालय के शिक्षक सुधीर प्रभाकर एवं कामेश्वर महतो पर आरोप है कि हाजिरी लगाने के बाद वे अपने निजी कार्यों में बीजी हो जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक इतने लापरवाह हैं कि कई बार बच्चों की अटेंडेंस तक सही तरीके से दर्ज नहीं की जाती। सवाल पूछने पर शिक्षकों ने देरी से हाजिरी बनाने का बहाना दिया। करीब 30 बच्चों के नाम पर भोजन बनता है, लेकिन वास्तविकता में सिर्फ 7 बच्चों को ही खाना दिया जाता है। मेन्यू में सिर्फ पतली दाल, पत्तागोभी की साधारण सब्जी और चावल मिले। नियम के अनुसार मिलने वाला अंडा भी रेगुलर नहीं दिया जाता। स्थानीय लोगों का कहना है कि मीडिया टीम के पहुंचने के बाद ही बच्चों को अंडा देने की व्यवस्था की गई। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल बच्चों का भविष्य संवारने की जगह बनता है, लेकिन यहां तो हालात उल्टे दिखाई दे रहे हैं।

इसे भी पढ़े : खरना के साथ शुरू हुआ महापर्व, 36 घंटे की कठिन साधना

इसे भी पढ़े : रांची में इन रूटस पर नहीं चलेंगी गाड़ियां, यहां डायवर्जन, जानें कब तक…

इसे भी पढ़े : झारखंड में अब बढ़ेगी गर्मी, फिर इस रोज से पलटेगा मौसम…

इसे भी पढ़े : बड़ा हा’दसा, मलबे में दबे कई, मच गई चीख-पुकार… देखें वीडियो

इसे भी पढ़े : MLA कल्पना सोरेन को दिल्ली में मिला बड़ा सम्मान… जानें क्यों

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...

मुहर्रम पर 13 फीट से ऊंचे झंडों पर रोक, DJ पूरी तरह बैन…

Garhwa : मुहर्रम को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन पूरी...

हनुमान मंदिर की जमीन पर कब्जे का इल्जाम, गुस्साये लोगों ने ऑफिस घेरा…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के सिंघरावां गांव...