spot_img
spot_img

गुमला : 5 लोगों की हत्याकांड का खुलासा, 8 लोगों को पुलिस ने दबोचा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गुमला : कुरूहातु आमटोली गांव में निकोदिम सहित 5 लोगों की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। पुलिस ने मामले में कुल 8 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार लोगों में सुनील टोपनो उर्फ कोने टोपनो, सोमा टोपनो, सलीम टोपनो, फिरंगी टोपनो उर्फ पुजार, फिलिप टोपनो, अमृत टोपनो, सावन टोपनो और दानियाल टोपनो शामिल हैं।

यहां याद दिली दें कि बीते 23 फरवरी की रात डायन बिसाही के आरोप में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की काट डाला गया था। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को गंभीरती से लिया। SIT टीम का गठन किया। मिले सभी पहलुओं पर जांच कर कांड में शामिल 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अपराधियों को धर-दबोचने में एसडीपीओ दीपक कुमार, बसिया इंस्पेक्टर बैजू राम, एसआई बालमुकुंद सिंह, एसआई विवेकानंद श्रीवास्तव, एसआई भावेश कुमार, एसआई संतोष कुमार महतो, बसिया थाना प्रभारी अनिल लिंडा, एसआई अकाश कुमार पांडे, कुरकुरा थाना प्रभारी छोटू उरांव की भूमिका सराहनीय रही।

इसे भी पढ़ें : मेरे यार ने जो किया, वह दुश्मन भी न करे… जिस दोस्त को पनाह दी, वही पत्नी को लेकर भाग गया

इसे भी पढ़ें : पत्रकार की लूट ली अस्मत कानून के पहरेदार ने… वर्दीवाला फेसबुकिया शिकारी…

पुलिस के अनुसार, कुछ महीनों से गांव के कुछ लोग बीमार पड़ने लगे और कुछ लोगों की मौत हो गई। लोगों को निकोदिम टोपनो और उसकी पत्नी जोसफिना डहंगा पर जादू-टोना करने का शक हुआ। इस बात को लेकर गांव में महिला समेत करीब 70-80 लोगों ने बैठक कर निकोदिम और उसके पत्नी को मार देने का फैसला किया। बैठक में शामिल आठ लोगों ने उसी रात धारदार हथियार से वार कर निकोदिम और उसकी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। बचे हुए सदस्य कहीं पुलिस को ना बता दें, यह सोचते हुए हत्यारों ने परिवार के बाकि सदस्यों को भी काट डाला। मृतकों में निकोदिम टोपनो, उसकी पत्नी जोसफिना, बेटा-बहु और 5 साल का मासूम पोता भी शामिल है।

इसे भी पढ़ें : देखिए कैसे मंगेतर के कहने पर लगा ली फांसी…

इसे भी पढ़ें : हमको मेरा पति चाहिए भइया… बच्चा लोग को उसका पापा…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...