Ranchi : झारखंड मंत्रालय का आंगन मंगलवार को एक भावुक पल का गवाह बना। राज्य के पूर्व CM दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में CM हेमंत सोरेन ने वृक्षारोपण किया। यह आयोजन झारखंड सचिवालय सेवा संघ की ओर से किया गया था, जहां वातावरण में श्रद्धा और संकल्प दोनों ही झलक रहे थे। CM ने पौधा रोपते हुये कहा कि “दिशोम गुरु ने अपने जीवन में जिस तरह समाज और प्रकृति को साथ लेकर चलने का संदेश दिया, यह वृक्षारोपण उसी विरासत को आगे बढ़ाने का प्रयास है।” सचिवालय के कर्मचारियों और अधिकारियों की उपस्थिति में यह क्षण न सिर्फ श्रद्धांजलि था, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिये हरा-भरा झारखंड छोड़ने का संकल्प भी।
इसे भी पढ़े :झारखंड की ग्रामीण महिलाओं की मेहनत को मिली नई पहचान
इसे भी पढ़े : झारखंड में शिक्षा का नया अध्याय, CM ने सौंपे नियुक्ति पत्र
इसे भी पढ़े :राष्ट्रीय युवा शक्ति CM से मिले, ये रखी डिमांड…
इसे भी पढ़े :आसमान से बरसा कहर
इसे भी पढ़े :2017–2021 तक के ई-चालान हुये माफ… जानें










