spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

2017–2021 तक के ई-चालान हुये माफ… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : यूपी की सड़कों पर 2017 से 2021 के बीच काटे गये 30 लाख से ज्यादा ई-चालान माफ कर दिये गये। परिवहन विभाग ने ऐलान किया है कि ये सारे चालान अपने आप निरस्त हो जायेंगे। कहीं “Disposed – Abated” की मुहर लगेगी तो कहीं “Closed – Time-Bar” की, लेकिन नतीजा एक ही झंझट खत्म, मुस्कान कायम। गोरखपुर की सड़कों पर रिक्शा चलाने वाले रामलखन से लेकर कानपुर में टैक्सी चलाने वाले शफीक तक, सबके चेहरे पर आज सुकून है। वो जुर्माना जो उनकी गाड़ी के कागज अटका रहा था, अब बंधनमुक्त हो गया। “लगता है जैसे पुराना बोझ उतर गया,” – ये लफ़्ज़ हर वाहन मालिक की जुबान पर हैं।

क्या-क्या हुआ आसान

फिटनेस, परमिट, वाहन ट्रांसफर और HSRP की रुकावटें अब खुद-ब-खुद हट जायेंगी। चालान यदि कोर्ट में था तो “Disposed – Abated” के नाम से बंद हो जायेगा। दफ्तर में पड़ा-पड़ा चालान अगर समय सीमा पार कर गया है, तो “Closed – Time-Bar” की श्रेणी में चला जायेगा।

वाहन मालिकों को क्या करना है

  • अगर आपका चालान 2017–2021 का है, तो एक महीने बाद परिवहन पोर्टल पर जाकर स्टेटस देखिये।
  • कोर्ट केस वाले चालान अब ब्लॉक नहीं करेंगे।
  • किसी दिक्कत पर हेल्पलाइन 149 या नजदीकी RTO/ARTO से संपर्क करें।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...