Kohramlive : भारतीय रसोई में हरी मिर्च(Green chilly) का इस्तेमाल लगभग हर दिन होता है। सब्ज़ी, दाल, चटनी या सलाद, हर चीज़ में हरी मिर्च(Green chilly) स्वाद और तीखापन बढ़ा देती है। लेकिन अक्सर सही तरीके से स्टोर न करने की वजह से यह जल्दी सूख जाती है या खराब हो जाती है। अगर कुछ आसान स्टोरेज टिप्स अपनाये जायें तो हरी मिर्च(Green chilly) को लंबे समय तक ताजा रखा जा सकता है। इससे न सिर्फ उसकी ताजगी बनी रहती है बल्कि स्वाद और तीखापन भी बरकरार रहता है।
हफ्तों तक ताजी रहेंगी हरी मिर्च(Green chilly)
धोकर नहीं, सूखी रखें : हरी मिर्च(Green chilly) को स्टोर करने से पहले कभी भी धोकर न रखें। नमी होने से मिर्च(Green chilly) जल्दी खराब हो जाती है। अगर धोना जरूरी हो तो उन्हें पूरी तरह सुखाकर ही स्टोर करें।
डंठल हटाकर रखें : मिर्च(Green chilly) का डंठल (स्टेम) निकालकर रखने से उनकी शेल्फ लाइफ बढ़ जाती है। इससे मिर्च जल्दी सड़ती नहीं हैं।
एयरटाइट कंटेनर में रखें : हरी मिर्च को टिश्यू पेपर में लपेटकर एयरटाइट कंटेनर या zip-lock बैग में रखें। इससे नमी कंट्रोल में रहती है और मिर्च ज्यादा दिनों तक ताज़ा रहती है।
फ्रिज के वेजिटेबल ड्रॉअर में रखें : हरी मिर्च को हमेशा फ्रिज के वेजिटेबल ड्रॉअर में रखें। सही तरीके से रखने पर यह 10–15 दिन तक फ्रेश रह सकती है।
पेपर टॉवल का इस्तेमाल करें : कंटेनर के अंदर पेपर टॉवल रख दें। यह अतिरिक्त नमी सोख लेता है और मिर्च खराब होने से बच जाती है।
फ्रीजर में भी कर सकते हैं स्टोर
अगर मिर्च को लंबे समय के लिये रखना है तो मिर्च को काट लें, एयरटाइट बैग में डालें और फ्रीजर में रख दें। जरूरत पड़ने पर इन्हें सीधे खाना बनाते समय इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसे भी पढ़े :love Affair : एक फूल दो माली, हो गया भयानक कांड…
इसे भी पढ़े :Kidney Racket : 10 लाख में खरीदी किडनी, 90 लाख में बेची, चौंक जायेंगे…
इसे भी पढ़े :Manifesto : केरल में वादों की बरसात के साथ भाजपा का घोषणापत्र, जानें…
इसे भी पढ़े :Jharkhand Mousam : झारखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, अलर्ट जारी
इसे भी पढ़े :Iran की अमेरिका को खुली चेतावनी, आज से ये होगा निशाना…












