spot_img
spot_img

झारखंड में राशनकार्डधारियों के लिये बेहतरीन मौका… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड के लगभग 70 लाख राशनकार्डधारियों के लिये राहत की खबर है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अब केंद्र सरकार ने ई-केवाइसी कराने की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ा दी है। इससे पहले यह तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई थी। खाद्य आपूर्ति मंत्रालय ने इस संबंध में सभी राज्यों को एक पत्र जारी करते हुये शत-प्रतिशत ई-केवाइसी कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है।

केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया है कि जिन राज्यों में ई-केवाइसी का कार्य पूरा नहीं होगा, उनकी सब्सिडी को होल्ड पर रख दिया जायेगा और साथ ही अनाज आवंटन में भी कटौती की जायेगी। सरकार ने यह कदम राशन वितरण में पारदर्शिता लाने और डुप्लीकेसी की समस्या को रोकने के उद्देश्य से उठाया है। ई-केवाइसी के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जायेगा कि केवल वास्तविक लाभुकों को ही अनाज मिल सके। झारखंड में अब तक करीब 75 प्रतिशत लाभुकों का ई-केवाइसी किया जा चुका है। राज्य में कुल 2 करोड़ 63 लाख 80 हजार 652 राशनकार्डधारी हैं, जिनमें से 1.93 करोड़ का ई-केवाइसी हो चुका है। हालांकि, लगभग 70 लाख लाभुकों का ई-केवाइसी अब भी बाकी है। यहां याद दिला दें कि केंद्र सरकार ने अब तक सात बार ई-केवाइसी की तिथि को बढ़ाया है।

इसे भी पढ़ें : जब विराट को भी डराने लगे ये गेंदबाज…

इसे भी पढ़ें : वकीलों को मिला न्याय का सबसे बड़ा तोहफा, ये बोले CM…

इसे भी पढ़ें : पाकिस्तानी बेगम, CRPF जवान की गई नौकरी…

इसे भी पढ़ें : PM मोदी से मिले CM उमर, करीब आधे घंटे तक चली मीटिंग… जानें

इसे भी पढ़ें : फिर दहली दनुआ घाटी, तीन गाड़ियां भिड़ी…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...