GUMLA : गुमला थाना क्षेत्र के मुरकुंडा हरदीटोली में पारिवारिक विवाद को लेकर एक पोते ने अपनी दादी पर गोली चला दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। महिला को इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना शुक्रवार देर शाम की है।
पहले गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया
आसपास के लोगों ने बताया कि पारिवारिक विवाद में भगतु खड़िया ने अपनी दादी को गोली मार दी। गोली छाती में लगी। गोली की आवाज सुन आनन-फानन में परिजनों ने इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने रांची रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर मजदूर यूनियन के अध्यक्ष जुम्मन खान सहयोगियों के साथ अस्पताल पहुंचे और रांची भेजने में मदद की।
इसे भी पढ़ें :IPL 2021: शार्दुल ठाकुर का बर्थडे चेन्नई के लिए बना खास, जीत और जन्मदिन का ऐसे मना जश्न, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :पुलिस जागी थी, वरना… मारा जाता अभिषेक
इसे भी पढ़ें :दुर्गा पूजा की ड्यूटी में आया जैप जवान डूब गया
इसे भी पढ़ें :PDS डीलर के बेटे की गला रेतकर हत्या, बदन पर नहीं थे कपड़े
इसे भी पढ़ें :स्पा में काम करने वाली बिन ब्याहे बन गई मां, फिर उठाया ये कदम…
इसे भी पढ़ें :किसानों के धरना स्थल के पास मारकर टांग दिया युवक को








