Bihar : सोये हालत में दादी-पोते की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। दादी तारा देवी और पोते आदर्श कुमार सिंह को तेज धार हथियार से काट डाला गया। मारे गये आदर्श की मां माला देवी और पापा दिलीप सिंह बीते शाम 5 बजे अपने किसी रिश्तेदार के घर गये हुये थे। दोनों आज सुबह घर लौटने वाले थे। 74 साल की दादी और करीब 15 साल के पोते के मारे जाने का खुलासा तब हुआ जब दादा को सुबह की चाय नहीं मिली। घर के बाहर सोये दादा जब सुबह घर में घुसे तो पत्नी और पोते को खून से लथपथ हालत में बिस्तर पर बेजान सा पड़ा देखा। चारों तरफ तहलका मच गया। चीख-पुकार पर उनके घर के बाहर भीड़ जुट गई। दादी-पोते की नृशंस हत्या पर जुटे लोगों के आंखों में आंसू छलक आये। मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया, वहीं FSL की टीम भी आई। पुलिस को घरवालों ने एक पड़ोसी पर शंका जताई है, उनका दावा है कि जमीन विवाद के चलते कई मर्तबा पड़ोसी ने उन्हें जान से मार देने की धमकी दी थी। दिलीप सिंह का ईट भट्ठा है। वहीं माला देवी बहेड़ी स्वास्थ्य केंद्र में ANM है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है। यह सनसनीखेज वारदात दरभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र के सोनमा गांव में हुई।
इसे भी पढ़ें : बच्चे के गोद में आते ही NDRF को किया सैल्यूट… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पाकुड़ में ब’मबाजी करने वाला धराया… जानें
इसे भी पढ़ें : नाग ने डं’सा, बेटा कर गया यह काम… जानें
इसे भी पढ़ें : समय पर कार्यवाही कर थानेदार फर्ज पूरा करें : राम शर्मा
इसे भी पढ़ें : यादगार होगा “झारखंड आदिवासी महोत्सव-2023”, कई हस्तियां होंगी शरीक… जानें
इसे भी पढ़ें : जहाज से गंगा नदी में कूदी या कुछ और, जांच में जुटी पुलिस…
इसे भी पढ़ें : खूंटी में अपराधियों ने भू’न डाला किसान को… जानें
इसे भी पढ़ें : ट्रेन की चपेट में आया किशोर, जांच में जुटी GRP…
इसे भी पढ़ें : बिना हेलमेट वालों पर आफत, 1 महीने में 69 लाख का जुर्माना…
इसे भी पढ़ें : CM सम्राट ने सेना से मांगी मदद… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : पांच राज्यों में मतगणना, कहां-कौन आगे, किसने दिया सरप्राइज… जानें
इसे भी पढ़ें : उपराष्ट्रपति को CM हेमंत ने दी बधाई… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु में ‘विजय तूफान’, पहले ही चुनाव में TVK 100 पार…






