लातेहार : दो दिवसीय प्रवास के दौरान गर्वनर रमेश बैस आज नेतरहाट आवासीय विद्यालय का भ्रमण किये। वहीं शैले भवन और कोयल व्यू प्वाइंट का भी अवलोकन किया। स्थानीय पत्रकारों से बात करते हुये गर्वनर बैस ने कहा कि नेतरहाट के बारे में बहुत सुना हूं, देखने की इच्छा भी थी। जगह बहुत अच्छी लगी। नेतरहाट स्कूल का पूरे देश में नाम है। बीते कल सूर्यास्त देखा, आज सूर्योदय देखा। स्कूल के बच्चों से भी खुलकर बातें की। गर्वनर ने कहा कि झारखंड के हर जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। सिर्फ विकास करने की जरूरत है। इस बिंदु पर उनकी पर्यटन विभाग के कई अधिकारियों से बातें भी हुई है। स्कूल परिसर में उन्होंने पौधरोपण भी किया। ग्रामीणों से नेतरहाट के बारे में जाना-सुना। राज्यपाल के दो दिवसीय दौरे को लेकर लातेहार के डीसी, एसपी से लेकर पूरा शासन-प्रशासन अलर्ट मोड में है।



इसे भी पढ़ें :CM Nitish को युवक ने मारा मुक्का, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :साइबर अपराध पर लगाम लगाने को चला 3 दिनों का क्लास
इसे भी पढ़ें :रांची के साइबर अपराधी संदीप का दिल्ली में क्या हुआ, देखें…
इसे भी पढ़ें :केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, जानिए क्या…
इसे भी पढ़ें : आपके Phone में भी होती है Internet और Network की दिक्कत, तो करें ये काम…
इसे भी पढ़ें : कल और परसो बैंक का है काम तो जरूर पढ़ें यह खबर, नहीं तो…
इसे भी पढ़ें : भक्तों को बड़ी सौगात, 30 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा
इसे भी पढ़ें : … और पुलिस का भी माथा ठनक गया, देखें वीडियो..
इसे भी पढ़ें : 32 मिनट में 3 खूंखार को मार गिराया “PUMA-02”, देखें वीडियो…










