spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

सरायकेला में छात्र-छात्राओं से मिले गर्वनर सीपी राधाकृष्णन…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Saraikela : झारखंड के गर्वनर सीपी राधाकृष्णन सोमवार की सुबह सरायकेला पहुंचे। पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार सरायकेला पहुंचे राज्यपाल को जिला प्रशासन की तरफ से गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सरायकेला के कई छोटे-बड़े आला पुलिस अधिकारी मौजूद थे। गर्वनर ने सबसे पहले KWPSD राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय मॉडल स्कूल का भ्रमण किया। उन्होंने स्कूली छात्राओं से बातचीत की और उन्हें सुना। इसके बाद गर्वनर ओल्ड एज होम में पहुंचे। यहां रह रहे लोगों के दुख-दर्द को जाना। इसके बाद गर्वनर सीपी राधाकृष्णन संजय ग्राम के जनजातीय आवासीय विद्यालय में पहुंचे, वहां स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। छात्रों के साथ पौधारोपण भी किया, वहीं साथ में तस्वीरें खिंचाई। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने गर्वनर को अपना दुखड़ा बताया, वहीं गर्वनर ने उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।

इसके बाद गर्वनर ईटाकुदर पंचायत भवन में लोगों से मिले। ज्यादातर लोगों ने उन्हें पानी की दिक्कत के बारे में बताया। महिलाओं ने कहा कि काशीडीह टोला में ब्रिटिश काल के बने कुआं उनका सहारा है। गर्मी के इस मौसम में कुआं सूख जाता है, बूंद-बूंद पानी के लिये उन्हें भटकना पड़ता है। ग्रामीणों ने गर्वनर से विनती की है कि गांव में पीने के पानी मिलने को लेकर वो कुछ करें। तालाब आदि का भी निर्माण कराया जाये। अपने कार्यक्रम के दौरान गर्वनर ने लाभुकों के बीच परिसंपत्तियां भी बांटी।

इसे भी पढ़ें : कल रथ यात्रा, होगा गजब का नजारा…

इसे भी पढ़ें : ‘त्रिवेणी सैनिक’ की मनमानी से NTPC की साख पर बाट, गोलबंद होते लोग… देखें

इसे भी पढ़ें : बस, ये छोटा सा फॉर्मूला अपना बचें हार्ट अटैक से…

इसे भी पढ़ें : एक IPS और IAS की लव स्टोरी, गृह मंत्रालय में अर्जी देने पर हो गई वायरल…. जानें दिलचस्प कहानी

इसे भी पढ़ें : झारखंड में मानसून की एंट्री, तन-मन भिंगो सुकून हासिल किया लोगों ने…

इसे भी पढ़ें : जेठ को देखते ही उबल पड़ी, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : टीम इंडिया में धीरे-धीरे बदलाव हो, जैसे गंभीर, फिर मुझे और युवराज को हटाया : सहवाग

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...