spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

गांधी जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने चलाया चरखा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में गांधी जी प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाए और बापू को याद करके चरखा भी चलाया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भी उन्हें याद किया।

नारी शिक्षा के पक्षधर थे बापू : राज्यपाल

rajyapalराज्यपाल ने कहा कि गांधी जी सत्य, न्याय और अहिंसा के लिए जाने जाते थे। वे नारी शिक्षा के पक्षधर थे। आज हमें खुद से पूछना चाहिए क्या हम बापू के बताये मार्ग का अनुसरण कर रहे हैं। वर्तमान में जिस तरह की खबरें आ रहीं हैं, खास कर महिलाओं से जुड़ी खबरें, उससे प्रतीत होता है कि लोगों में मानसिक परिवर्तन की आवश्यकता है। समय आ गया है        इस परिवर्तन का। मानसिक परिवर्तन से ही देश में परिवर्तन मुमकिन है।

इसे भी देखें : दुमका सीट के लिए 12 अक्टूबर को नामांकन करेंगे वसंत सोरेन

महान विभूतियों के विचार कभी मर नहीं सकते : सीएम

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज राष्ट्र के दो महान विभूतियों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती है। इन महान विभूतियों के विचार कभी मर नहीं सकते। आज के दौर में कहीं न कहीं उनकी कमी खलती है। मौजूदा वक्त में व्यक्तिगत और राजनीतिक रूप से बदलाव देखने को मिल रहा है, कुछ पीड़ादायक हैं तो कुछ खुशी की अनुभूति कराते हैं। ऐसे महान विभूतियों के नहीं होने से व्यवस्थाओं में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। हमें अपने व्यक्तिगत और सामूहिक आचरण में इनके विचारों को अर्जित करना है। यही आचरण समाज, राज्य और राष्ट्र के लिए श्रेयस्कर होगा।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दी बापू को किया नमन

arjun mundaगांधी जयंती के मौके पर दो अक्टूबर को रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के प्रांगण में गांधी जी की प्रतिमा पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी माल्यार्पण किया। उन्होंने बापू के दिखाए रास्ते पर चलने के लिए सभी को प्रेरित भी किया।

रिम्स में ओपीडी सेवा बंद रहेगी

गांधी जयंती पर दो अक्टूबर को राजधानी रांची स्थित रिम्स में सभी विभागों के ओपीडी बंद रहेंगे। ओपीडी में मरीजों का इलाज नहीं हो सकेगा। कोविड महामारी को देखते हुए माइक्रोबायोलॉजी विभाग खुले रहेंगे। कोरोना की जांच पूर्व की भांति ही की जाएगी। इमरजेंसी, सेंट्रल पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी और ब्लड बैंक भी खुले रहेंगे।

बापू के बताए रास्ते पर चलने की शपथ ली

gandhiछोटानागपुर खादी ग्रामोद्योग संस्थान तिरिल सर्योदय आश्रम, कोकर रांची में भी राष्ट्रपिता की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने महात्मा गांधी जी के बताए हुए रास्ते पर चलने की शपथ ली। मौके पर मुख्य रूप से उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय, छोटानागपुर खादी ग्रामोद्योग संस्थान के संगरक्षक अभय चौधरी,  सदस्य जेपी राय सहित अन्य उपस्थित थे।

इसे भी देखें : अनलॉक-5 के गाइडलाइंस जारी, दुर्गा पूजा में नहीं लगेगा मेला

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में कल ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा के झोंके के आसार…

Ranchi : झारखंड में पिछले कई दिनों से जारी...

झारखंड में एक ही रोज 88 JAS अधिकारियों का तबादला…

Ranchi : झारखंड सरकार ने बुधवार को प्रशासनिक स्तर...

झारखंड में 2 IAS अधिकारियों का तबादला…

Ranchi : झारखंड सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते...

राशन के अनाज को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, कल से बदल जायेगा सारा नियम…

Delhi : देश में अनाज के भंडारण और प्रबंधन को...